Koderma

भाकपा अंचल कमेटी की बैठक, अबुआ आवास योजना में अनियमितता का आरोप

Koderma: भाकपा अंचल कमिटी कोडरमा की बैठक श्यामली पब्लिक स्कूल लारियाडीह मे असगर अली की अध्यक्षता में की गई. बैठक में विगत कार्यक्रमों का कार्य रिपोर्ट अंचल मंत्री रामेश्वर यादव ने प्रस्तुत किया. समाजवादी विचारधारा के स्वर्गीय जीतन दास का निधन 5 जनवरी 2024 को हुआ जिसको लेकर भाकपा आंचल कमेटी 2 मिनट मौन धारण कर गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया. भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि भगवान श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 22 जनवरी 2024 को होने जा रहा है जिसमें अयोध्या को सजाया गया है लेकिन पुरी गोवर्धन पीठ के स्वामी निश्चलानंद शंकराचार्य ने 22 जनवरी को 22 जनवरी को अशुभ माना है. उन्होंने कहा है कि इतनी जल्दी बाजी क्यों जबकि जबकि रामनवमी 2024 में आने वाला है. राजनीति और धर्म को घालमेल करना अनुचित है. भाकपा अंचल कमिटी कोडरमा पुरी के शंकराचार्य का बयान को समर्थन करते हुए आने वाला रामनवमी में प्राण प्रतिष्ठा होना चाहिए. भाकपा जिला मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि अबुआ आवास योजना को चयन करने में बिचौलियों को लेकर गांव में घूम घूम कर संपन्न लोगों को लिस्ट में शामिल किया गया है. आज भी गरीब परिवार अबुआ आवास की लिस्ट से वंचित रह गए हैं. कोडरमा उपायुक्त वरीय पदाधिकारी के द्वारा जांच कर गरीब परिवार को अबुआ आवास आवंटित करवाएं. यदि गरीब परिवार को अबुआ आवास नहीं दिया गया तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कोडरमा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष फरवरी के प्रथम सप्ताह में आंदोलन करने पर विवश होगी. बैठक को रोजन अली, डोमी राणा, सुखदेव पाण्डेय, नुनू दास, रामचंद्र शर्मा, डेगलाल यादव, प्रिया देवी, बलवा देवी, फरजाना खातून ने भी संबोधित किया. बैठक में बजरंगी दास, द्वारिका सिंह, नारायण रजक, विजय यादव, गजाधर बढ़ी, प्रकाश राणा, उमेश पंडित, जानकी कुम्हार, मनोहर ठाकुर, बद्री यादव, राजेश यादव, फिरोज आलम, मंसूर अंसारी, राजू दास, रामलाल दास, जगदीश यादव, टुकलाल पंडित, बालकिशुन राणा, रेखा देवी, उमा देवी, पार्वती देवी, जविदा खातून, रुकमनी देवी, माधो देवी आदि लोग मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन सुखदेव पाण्डेय ने किया.

Related Articles

Back to top button