Khas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWSSportsTOP SLIDERTop Story

भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष का फैसला आज, बृजभूषण सिंह का कौन होगा उत्तराधिकारी

New Delhi: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) का नया अध्यक्ष कौन होगा, इसका फ़ैसला गुरुवार को हो जाएगा. सुप्रीम कोर्ट की रोक हटने के बाद आज WFI के पदाधिकारियों का चुनाव ​राजधानी नई दिल्ली में हो रहा है. महिला पहलवानों के आरोपों से चर्चा में आए बृजभूषण शरण सिंह खुद इस चुनाव में नहीं हैं, लेकिन उनके करीबी माने जाने वाले संजय सिंह अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे हैं. उनका मुक़ाबला पहलवान रह चुकीं अनीता श्योरान से हो रहा है. वे 2010 कॉमनवेल्थ खेलों में कुश्ती की गोल्ड मेडल विजेता और महिला पहलवानों की ओर से बृजभूषण शरण सिंह पर किए गए केस में गवाह हैं.
इसे भी पढ़ें: संसद की सुरक्षा में चूक मामले में दो और लोगों से पुलिस ने की पूछताछ

WFI की ओर से जारी बयान के अनुसार, आज सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक मतदान होगा. उसके तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी.इस चुनाव में अध्यक्ष के अलावा एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक ट्रेज़रर, दो संयुक्त सचिव और पांच कार्यकारी सदस्य चुने जाएंगे. इस चुनाव के पहले बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से हुई बातचीत में दावा किया है कि अध्यक्ष पद पर संजय सिंह की जीत पक्की है. वहीं संजय सिंह ने भी कहा कि उनका जीतना 100 प्रतिशत पक्का है.

Related Articles

Back to top button