JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

जेपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा संचालन 2021 में हुआ संशोधन

Ranchi : झारखंड सरकार ने जेपीएससी द्वारा आयोजित की जानेवाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा संचालन 2021 में संशोधन कर दिया है. इसके साथ ही इसकी परीक्षा का रास्ता साफ हो गया है. इसके तहत इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के लिए कम से कम 21 वर्ष उम्र सीमा होनी चाहिए और अधिकतम 34 वर्ष. उम्र सीमा का कट ऑफ डेट जिस वर्ष विज्ञापन जारी होगा, उस वर्ष के 1 अगस्त को रखा गया है. जारी संशोधन के अनुसार उम्मीदवारों को कवालिफाइंग में मिनिमम 40 प्रतिशत अंक लाना होगा. वहीं, एससी, एसटी के लिए 12 प्रतिशत, अति पिछड़ा वर्ग अनूसची 14 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.9 प्रतिशत, पीटीजी 30 प्रतिशत इडब्लूएस को 40 प्रतिशत मिनिमम लाना होगा. मेन पेपर में जो अंक आयेगा हिंदी व अंग्रेजी में वह क्वालीफाइंग नेचर का होगा जो कुल प्राप्तांक में नहीं जुड़ेगा. इसके अलावा भी कई संशोधन किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें – झारखंड विधानसभा में नियुक्ति-प्रोन्नति घोटाले की जांच पूरी, विधानसभा में खुलेगा घोटालेबाजों का राज

Related Articles

Back to top button