
Ranchi: बहुचर्चित चावल कारोबारी नरेंद्र सिंह होरा हत्याकांड में अदालत ने चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. कोर्ट में जिन दोषियों आजीवन कारावास की सजा सुनाई है उनमें सदाम उर्फ बबन खान,मोहमद फैजल खान, सहबीब अंसारी और छोटू हुसैन शामिल है. कोर्ट में आरोपियों को सजा के अलावा 10- 30 हजार रुपए जुर्माना लगाया है.वही दोषी बिरसा कच्छप को आर्म्स एक्ट में 2 साल की सजा सुनाई है. एक दोषी रासिद अंसारी अब तक फरार है.अपर न्याययुक्त दिनेश राय की अदालत ने यह सुनाया है. दरअसल, 5 अक्टूबर 2018 को रोस्पा टावर के पास यह घटना हुई थी. चावल कारोबारी नरेंद्र सिंह होरा की हत्या कर दी गई थी. अप्पर बाजार स्थित दुकान को बंद कर जब वह घर लौट रहे थे, उस दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मारी थी. नरेंद्र सिंह की स्कूटी पर रखे 5 लाख लेकर अपराधी हुए थे फरार हो गए थे. घटना के दूसरे दिन व्यवसाईयों ने किया था सुजाता चौक जाम किया था. 11 अक्टूबर को हत्याकांड में शामिल 9 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. बाद में 2 अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई थी. मामले को लेकर लोअर बाजार थाना में कांड संख्या 379/2018 के तहत दर्ज कराई गई थी. मामले में 11 आरोपी ट्रायल फेस कर रहे थे.अदालत ने 5 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी किया है.




