Dhanbad

अर्बन स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए नगर स्तरीय अंतर्विभागीय अभिसरण समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Dhanbad: नगर निगम धनबाद में बुधवार को नगर आयुक्त रवि राज शर्मा की अध्यक्षता में नगर स्तरीय अंतर्विभागीय अभिसरण समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें इस अवसर पर नगर आयुक्त ने अर्बन स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर एक साथ काम करने का निर्देश दिया.
वहीं अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर बसेरिया, हेल्थ वेलनेस सेंटर गोधर, अटल क्लिनिक डुमरहा में पानी की सफ्लाई के लिए पीएचईडी से सहयोग मांगा गया. अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटर में परिवार नियोजन की सेवा जल्द से जल्द प्रारंभ करने तथा सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में सफाई के लिए नगर निगम द्वारा सहयोग करने का निर्णय लिया गया. डॉ. ऋषभ के ने बताया कि हमलोगो को ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करना चाहिए. तभी लोगो में स्वास्थ्य सेवा के प्रति जागरूकता फैलाया जा सकता है. बैठक में सहायक नगर आयुक्त संतोषिनी मुर्मू, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ रोहित गौतम, डॉ ऋषभ, पीएचईडी से अखलाक अहमद, बाघमारा की सीडीपीओ, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि, डॉ मिहिर, डॉ अनीता चौधरी, बिनय कुमार यादव, हरी लाल महतो, अर्बन के स्वास्थ्य पदाधिकारी, डेवलपमेंट पार्टनर से पाथ, पीएसआइ इंडिया के जिला प्रतिनिधि प्रेम कुमार आदि शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: रद्द होने के 10 दिन बाद स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस रिस्टोर, 14 दिसंबर से चलेगी

Related Articles

Back to top button