JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

रांची के बरियातू स्थित बर्लिन अस्पताल पहुंची ईडी की टीम, झारखंड के सीनियर IAS से जुड़ा है मामला

Ranchi: झारखंड में आये दिन रोज ही नये खुलासे हो रहे हैं. कई आला अधिकारी समेत कनीय अधिकारियों पर ईडी की कार्रवाई हुई है. अब नया मामला बर्लिन अस्पातल का है. यह अस्पताल एक चर्चित सीनियर आईएएस से जुड़ा हुआ है. ईडी ने इससे पहले भी इस अस्पताल से जुड़े कागजात खंगाले हैं. जानकारी के मुताबित ईडी की टीम एक बार फिर से बर्लिन अस्पातल पहुंची है. बताया जा रहा है कि इस बार कागजात के अलावा ईडी की टीम जमीन की भी नापी भी कर रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

बर्लिन अस्पताल और आईएएस अधिकारी की इससे पहले की कहानी

प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी के नाम खरीदी गई जमीन से संबंधित ब्योरा मांगा था. बरियातू स्थित इस जमीन पर वर्तमान में बर्लिन हॉस्पिटल भी चल रहा है. ईडी ने इस सिलसिले में बड़गाईं अंचल के अंचलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी.
बड़गाईं अंचल की जमीन से संबंधित दस्तावेज में जालसाजी कर खरीद बिक्री की जांच के दौरान ईडी को इस बात की जानकारी मिली थी कि खाता नंबर 54 के प्लॉट नंबर 2711 की जमीन प्रीति कुमारी के नाम पर खरीदी गई है. अंचल कार्यालय में हुई जालसाजी के मद्देनजर इस जमीन से संबंधित दस्तावेज और खतियान में दर्ज ब्योरों के अनुसार मालिकों का पूरा डीटेल मांगा था. जिसे सीओ ने ईडी को उपलब्ध करा दिया था.
ईडी को बड़गाईं अंचल के निलंबित कर्मचारी रहे और अभी जेल में बंद भानु प्रताप के ठिकानों से जब्त दस्तावेज में भी प्रीति कुमारी के नाम से खरीदी गई जमीन के कागजात मिले थे. बताया जा रहा है कि इस जमीन की कीमत करीब तीन करोड़ रुपए से अधिक है.

कब और कैसे खरीदी गयी जमीन

यह जमीन अलग-अलग तारीखों पर खरीदी गई है. इसमें अलग-अलग डीड का जिक्र है, जिसमें महिला ने यह जिक्र नहीं किया है कि उनके पति क्या करते हैं. बताया गया है कि उन्होंने अपनी व्यक्तिगत आय से यह जमीन खरीदी है. जो दस्तावेज सामने आए हैं, उसके अनुसार अक्टूबर 2004 में 84,254 रुपए, 2005 में 5.50 लाख, 2010 में 3.71 लाख, 2014 में 1.04 करोड़ और दिसंबर 2021 मे 1.71 करोड़ रुपए में जमीन खरीदी गई है. अब ईडी इस संबंध में आय और व्यय का हिसाब खंगाल रही है. इसीलिए बड़गाईं अंचल से रिपोर्ट मांगी गई है.

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे कोडरमा, सरकार की उपलब्धि गिनाई तो विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- कुछ शैतानी लोग अबरख खदान का निदान नहीं चाहते

Related Articles

Back to top button