
Koderma: कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने आदेश जारी कर डोमचांच थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान को लाइन हाजिर कर दिया है. ज्ञात हो कि उनपर कई संगीन आरोप थे जिसको लेकर विभिन्न दलों के द्वारा भी एसपी को शिकायत की गई थी. वहीं डोमचांच के अजय कृष्ण, बसन्त मेहता, मुकेश रजक और संतोष यादव ने एसपी को ज्ञापन देकर कहा था कि अब्दुल्लाह खान को नहीं हटाने पर मुख्यमंत्री के आगमन पर काला झंडा दिखाया जाएगा. एसपी के द्वारा डोमचांच थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खां को लाइन हाजिर कर दिया गया वहीं अगले आदेश तक इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह को डोमचांच थाना का प्रभार दिया गया है.




