JharkhandLohardaga

युवा अपनी ऊर्जा का करें सही प्रयोग : सुनैना कुमारी

Lohardaga : लोहरदगा भंडरा प्रखंड क्षेत्र के मसमानो गांव में प्रगति युवा कमेटी मसमानो की ओर से गांव के ही गाजी बगीचा में आयोजित तीन दिवसीय नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न हुआ. टूर्नामेंट का समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सुनैना कुमारी, जिला परिषद सदस्य रामलखन प्रसाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता सद्दाम अंसारी शामिल हुए. अतिथियों के यहां पहुंचने पर आयोजन समिति की ओर से मांदर व नगाड़ा के साथ पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया गया.

इसे भी पढ़ें : बोकारो : डीआइजी ने किया साइबर थाना के साथ बेरमो और चास में महिला थाना का उद्घाटन

मैन ऑफ द मैच चन्द्रकेश्वर लकड़ा और मैन ऑफ द सीरीज बंधना उरांव

फाईनल मैच का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया. नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट में सीनियर ग्रुप में कुल 24 व जूनियर ग्रुप में 8 टीमों ने भाग लिया. मैच शुभारंभ से पूर्व उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में एक साथ राष्ट्रीय गान गाकर देशभक्ति का परिचय दिया. सीनियर ग्रुप का फाईनल मैच मादा और ईरगांव के बीच खेला गया. जिसमें मादा टॉस से जीतकर खिताब अपने नाम किया. वहीं जूनियर ग्रुप का फाईनल मैच प्रगति युवा कमेटी मसमानो और एसटी बरवाटोली मसमानो के बीच खेला गया. जिसमें एसटी बरवाटोली ने 2-0 से प्रगति युवा कमेटी की टीम को से हराकर खिताब पर कब्जा किया. वहीं मैन ऑफ द मैच चन्द्रकेश्वर लकड़ा, मैन ऑफ द सीरीज बंधना उरांव को दिया गया. सभी विजेता टीम के खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार स्वरूप खस्सी देकर प्रोत्साहित किया गया.

इसे भी पढ़ें : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) ने जन कन्वेंशन का किया आयोजन

युवाओं में क्षमताएं अनंत

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सुनैना कुमारी ने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा का सही जगह पर प्रयोग करें तो निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी. युवाओं में अनंत क्षमता होती है इसलिए वे उसे गांव व देश के विकास में लगाएं. मौके पर सद्दाम अंसारी ने कहा कि खिलाड़ियों ने टीम भावना का अच्छा प्रदर्शन किया. यदि खिलाड़ी एकजुटता के साथ खेलें तो निश्चित रूप से कामयाबी हासिल होगी.

इसे भी पढ़ें : देश के बड़े अपराधियों का धनबाद बन गया है ठिकाना

मंच का संचालन विजय यादव के द्वारा किया गया. मौके पर मुख्य रूप से पंसस एतवा उरांव, निरंजन एक्का, कलेश्वर साहू, लाल रणविजय नाथ शाहदेव, उप मुखिया जगबंधन उरांव, मुकेश साहू, देवेंद्र सिंह, शेष शयनम शाहदेव, विनोद उरांव, हरी पहान, विजय साहू, मंगरु उरांव, सुखराम महतो, मदन वर्मा, शनिचरवा उरांव, सुकरा पहान, रघुनंदन साहू, चंपा पहान, विजय यादव, संदीप उरांव, महादेव उरांव, जीतराम उरांव, डब्लू उरांव सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी गण उपस्थित थे. फुटबॉल खेल को सफल बनाने में रेफरी सुरेश उरांव, शंकर भगत, विनोद उरां, संजय उरांव आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Related Articles

Back to top button