JharkhandLohardaga

सीएम ने की लोहरदगा के झीको गांव से स्वच्छता जागरुकता की शुरुआत

Lohardaga : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 149 जयंती पर उनके सपने को साकार करने की सोंच के साथ राज्य में 2 अक्टूबर से 30 जनवरी तक स्वच्छता जागरूकता अभियान की शुरूआत हुई. स्वच्छता जागरूकता अभियान की शुरूआत एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का समापन राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत झीको गांव से की.

कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सीएम ने सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादूर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की. कार्यक्रम के दौरान सीएम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने जो स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत का सपना देखा था उस सपने को साकार करने की बीड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया एवं देश को स्वच्छता के क्षेत्र में एक आयाम दिया. उन्होंने कहा कि अगर बापू को सच्ची श्रद्धांजलि देना है तो राज्य में स्वच्छता का ऐसा मसाल जलाएं कि 2019 तक राज्य के किसी भी कोने में नहीं दिखे कागज का एक भी टुकड़ा.

उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि सिर्फ सरकार भरोसे काम नहीं होगा देश,राज्य एव अपने गांव का विकास चाहते है तो अपनी जिम्मेवारी समझ जनभागदारी निभाना होगा. कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2019 तक स्वच्छ बनाने की डेड लाइन दिया था. लेकिन सरकार एवं राज्य की जन शक्ति ने मिलकर 99 प्रतिशत शौचालय निर्माण कर लिया गया है. दास ने कहा कि गंदगी बीमारियों का घर है. गंदगी से होने वाले बीमारियों पर प्रत्येक व्यक्ति सालाना 6500 रूपये खर्च कर रहा है. कहा कि 2018 तक राज्य के प्रत्येक गांव में बिजली पहुंच जाएगी. उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाएं विकास की स्तंभ है,महिलाओं को स्वालंबन बनाने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है.

उपायुक्त विनोद कुमार ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य विकास के पथ पर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि जिला ओडीएफ हो गया है और स्वच्छता को लेकर जन जागरूकता चलाया जा रहा है. श्री कुमार ने कहा कि जिले के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने को लेकर रघुवर सरकार कृतसंकल्पित है. मौके पर केन्द्रीय राज्यमंत्री सह स्थानीय सांसद श्री सुदर्शन भगत,उप विकास आयुक्त आर रोनिटा समेत जिले के आलाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button