
Plamu : सोमवार को उपायुक्त शांतनु कुमार अग्रहरी ने प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड क्षेत्र में लक्षित प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक कर स्थिति की जायजा लिया. जिसमें सत्र 2016- 17, 2017 -18, 2018-19 के अंतर्गत बनने वाले प्रधानमंत्री आवास के भौतिक स्थिति का जायजा पंचायतवार लिया गया.
इसे भी पढ़ें : बोकारो : करोड़ो के लागत से बने चेक डैमों से एक इंच भी नहीं भीगी जमीन
कार्य में कोताही बरतने वाले पदाधिकारी नहीं बचेंगे : उपायुक्त
समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य में तेजी लाएं ताकि सरकार की योजना को समय पर पूरा किया जा सके. उन्होंने कहा कि इस कार्य में कोताही बरतने वाले पदाधिकारी नहीं बचेंगे उन पर करवाई होगी. मालूम हो कि सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के दस पंचायतों में अलग-अलग सत्रों में कुल 2105 लाभुकों को पीएम आवास का लाभ दिया गया है. जिसमें 1072 आवास पूर्ण हो चुके हैं. शेष आवासों का कार्य प्रगति पर है.
इसे भी पढ़ें : रांची की नयी एसडीओ गरिमा सिंह ने पदभार संभाला, कहा- पेंडिंग मामलों को प्राथमिकता
जल्द ही शौचालय निर्माण कराने का दिया आश्वासन
इस दौरान सतबरवा पंचायत के मुखिया संजय कुमार मिश्र द्वारा सतबरवा में सुलभ शौचालय निर्माण कराने की मांग कि गई. जिस पर पलामू उपायुक्त अग्रहरी ने जल्द ही शौचालय निर्माण कराने का आश्वासन दिया. बैठक में मुख्य रूप से डीडीसी बिंदु माधव सिंह ,डीपीआरओ तथा सतबरवा प्रखंड के वरीय पदाधिकारी शांति पांडेय, अंचल निरीक्षक कपिल देव मांझी, बीपीओ अमरेंद्र मेहता, एस एम आरती पासवान ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमेश मिश्र ,जयंती देवी, कलावती देवी, श्यामपति देवी, मालो देवी, शंभू उराव, पंचायत सेवक सनन राम, वीरेंद्र सिंह, युगल किशोर मेहता, सुरेश राम सहित कई लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : विज्ञान सेमिनार में बताया गया कैसे सफल होगी ‘औद्योगिक क्रांति 4.0’




