West Bengal

#Bardhman  : संपत्ति के लिए बेटे ने धारदार हथियार से माता-पिता पर हमला किया, अस्पताल में भर्ती कराये गये

Bardhman : बड़ा बेटा काफी दिनों से मां-पिता पर संपत्ति अपने नाम लिख देने के लिए दबाव बनाता था. माता-पिता ने उसकी बात मानने से इंकार कर दिया. इस आक्रोश में शनिवार की सुबह बेटे ने धारदार हथियार से पिता पर प्रहार किया. मां जब बीचबचाव करने गयी तो उसके भी दोनों हाथ काट दिये. स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से वृद्ध दंपती को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

इसे भी पढ़ें :   #PrashantKishore की सलाह पर #TMC ने महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव नतीजों पर साधी चुप्पी

पुलिस आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

पुलिस आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. यह घटना बांकुड़ा जिले के इंदास थानांतर्गत वामनिया गांव के दक्षिणपाड़ा की है. जानकारी के अनुसार वामनिया गांव निवासी प्रफुल्ल भौमिक एवं वीणा देवी शनिवार सुबह घर पर थे. लगभग साढ़े दस बजे बड़े बेटे प्रशांत ने अचानक धारदार हथियार से पिता के सिर एवं गले पर वार कर दिया. जब मां बचाने आयी तो उसके भी हाथ पर भी वार किया. इसके बाद वह वहां से फरार हो गया.

हल्ला मचने पर आसपास के लोग वहा पहुंचे एवं दोनों को इंदास प्राथमिक अस्पताल ले गये, हालत नाजुक होने पर दोनों को वर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. छोटे बेटे परितोष भौमिक ने कहा कि भैया संपत्ति लिखने का दबाव बना रहे थे. इस कारण उन्होंने जान लेवा हमला किया. घटना के वक्त मैं घर पर नहीं था, पत्नी ने मुझे जानकारी दी. इस संबंध में विष्णुपुर के एसडीपीओ प्रियव्रत बक्शी ने कहा कि शुरुआती अनुमान है कि संपत्ति विवाद में घटना हुई है, आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें :   #RoseValleyChitFundScam : आईपीएस दमयंती सेन को सीबीआई ने पूछताछ के लिए तलब किया

Related Articles

Back to top button