
Ranchi : देश भर में गांधी जयंती का दिन (दो अक्तूबर) अब अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जायेगा. महात्मा गांधी के जन्म दिन पर केंद्र सरकार ने यह दिवस मनाने की घोषणा की है और सभी राज्यों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. झारखंड सरकार ने भी प्रखंड स्तर पर दो अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाने का फैसला किया है. झारखंड शिक्षा परियोजना की तरफ से सभी प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालय में यह दिवस स्मरण उत्सव के रूप में मनाने का निर्देश दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी के नेतृत्व में देश को भाजपा सरकार से मुक्ति दिलाने को तैयार : कांग्रेस
संयुक्त राष्ट्रसंघ की तरफ से की गयी थी घोषणा
केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ की तरफ से 2007 में दो अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाने की घोषणा की गयी थी. इसमें समुदायों के मौलिक अधिकार, स्वतंत्रता, न्याय, बराबरी का अधिकार, लोकतंत्र और सांप्रदायिक सौहार्द्र को बढ़ावा दिये जाने की बातें शामिल की गयी थीं. इसी आलोक में केंद्र सरकार ने 29 सितंबर से चार अक्तूबर तक अंतरराष्ट्रीय अहिंसा स्मरण उत्सव सप्ताह का कार्यक्रम तय किया है. इस दौरान बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, ड्राईंग कंपीटीशन, नुक्कड़ नाटक, यूथ कैंप, युवा सम्मेलन, स्वच्छता अभियान चलाने का आदेश दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : शुरु हुई दुर्गा पूजा की तैयारी, खरीददारी में जुटे लोग
केंद्र के तय कार्यक्रम
- तिथि प्रतियोगिताएं
- 2 अक्तूबर शांति रैली, शांति मार्च, शांति सद्भावना प्रेरणा, प्रदर्शनी
- 3 अक्तूबर युवा कैंप, युवा सम्मेलन, अहिंसा पर संगोष्ठी
- 4 अक्तूबर स्वदेशी दिवस, खादी दिवस, अहिंसा पर बनी गांधी फिल्म का प्रदर्शन




