
Shrinagar: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार सुबह आतंकियों ने एक पुलिस थाने पर हमला किया. हैंड ग्रेनेड से किये गये इस हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक हमले के दौरान पुलिसकर्मी बुरी तरह से जख्मी हो गया था, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें- IL&FS संकट : 1,500 नॉन-बैंकिंग फाइनैंशल कंपनियों के रद्द हो सकते हैं लाइसेंस, झारखंड पर भी पड़ेगा असर
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा,कि शोपियां जिले में आतंकवादियों ने शोपियां पुलिस थाने पर अंधाधुंध गोलीबारी की. सतर्क जवानों ने जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि इस घटना में कांस्टेबल साकिब मीर घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन घायल जवान को नहीं बचाया जा सका. इधर हमले के बाद आतंकी पास के जंगलों में फरार हो गए. फिलहाल पुलिस सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है. सर्च ऑपरेशन जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें- NEWS WING IMPACT: प्रशासन ने की सख्ती, पाकुड़ में बंद हुआ अवैध बालू उठाव
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने भी शोपियां में एक आतंकवादी हमले में चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. आतंकियों ने पुलिसकर्मियों पर उस समय हमला किया जब वह गाड़ी की मरम्मत करवा रहे थे. आतंकियों ने उनके हथियार भी लूट लिये थे.
इसे भी पढ़ेंःगैरमजरूआ जमीन को वैध बनाने का चल रहा खेल, राजधानी के पुंदाग में खाता संख्या 383 की काटी जा रही लगान रसीद




