DhanbadJharkhand

धनबाद : रेनबो ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन व डायरेक्टर के घर CBI का छापा

Dhanbad : जिले के झरिया के भौरा स्थित गौर खुटी में रेनबो ग्रुप ऑफ कंपनी के चेरयमैन वरुण रवानी और डायरेक्टर विष्णु रवानी के घर रांची सीबीआई की टीम ने छापा मारा है. मंगलवार सुबह करीब नौ बजे टीम पहुंची. जिसके बाद टीम ने दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी. जानकारी के मुताबिक टीम दस्तावेजों को खंगालने में लगी है. वहीं इस मामले में सीबीआई के अधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें- बिजली कंपनियों की कुल संपत्ति 4000 करोड़, कर्ज 6500, दूसरी लाइन से बिजली लेने में हर महीने 17 करोड़ का भुगतान

गौरतलब है कि 2016 में शंकर रवानी ने पलामू के रेनबो मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड पर जनता के पैसे की  लूट-खसोट व ग्रामीणों का पैसा वापस नहीं करने का आरोप लगाया था. साथ ही इसे लेकर एसडीएम कोर्ट में केस भी दर्ज कराया था. इस मामले की खुद जांच करने में असमर्थता जताते हुए एसडीम ने इसकी जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दी थी. सीबीआई रांची ने कुछ महीने पहले रेनबो मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी के कई डाइरेक्टरों को बुलाकर पूछताछ भी की थी. इसी मामले को लेकर मंगलवार को दो ठिकानों पर छापामारी की गयी.

इसे भी पढ़ें- केंद्र ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का नाम बदलकर कर दिया आयुष्मान भारत

Related Articles

Back to top button