
Dhanbad : धनबाद में उत्पाद विभाग की ओर से अवैध और नकली शराब को लेकर लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में बलियापुर थाना क्षेत्र के पलानी बस्ती में मंगलवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की. जिसमें 30 पेटी नकली शराब बरामद किया गया. हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई.
इसे भी पढ़ें: जेवर चोरों से चोरी का सामान खरीदता था दुकानदार, 4 चोरों संग धराया, ढाई किलो चांदी व देशी पिस्टल बरामद
पूरे मामले में जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के सहायक उत्पाद आयुक्त संजय मेहता ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर उपायुक्त और एसएसपी के निर्देश पर पूरे जिले भर में अवैध और नकली शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज की छापेमारी की गई. यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई. इसमें संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है.
जप्त किए गए 30 पेटी शराब ब्लैक हॉर्स सहित विभिन्न कंपनियों के नकली शराब है. जिसमें करीब 270 लीटर शराब है. साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नकली और अवैध शराब के सेवन से जान की क्षति हो सकती है इसलिए मान्यता प्राप्त दुकानों से ही शराब खरीदें. अन्य जगहों से खरीदारी कर अपनी जान को जोखिम में ना डाले.




