
Ranchi: रेलवे ने एक बार से फिर से कुछ ट्रेनों के रद्द होने की सूचना जारी की है. ये ट्रेनें 16 और 17 अक्टूबर को रद्द रहेगी. इस संबध में धनबाद रेल मंडल की ओर से सूचना जारी कर दी गयी है. वहीं, धनबाद भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन का परिचालन सोमवार से शुरू करने की भी घोषणा कर दी गयी है. रेलवे ने दोनों ओर से इस ट्रेन को चलाने की घोषणा कर दी है.
16 और 17 अक्टूबर को रद्द रहेगी ये ट्रेनें
17 अक्टूबर कोे दरभंगा सिकंदराबाद नहीं चलेगी. नॉन इंटरलॉकिंग के कारण ट्रेन रद्द किया गया है.
सूरत.मालदा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस 16 अक्टूबर को रद्द
दरभंगा.सिकंदराबाद एक्सप्रेस 17 अक्टूबर को रद्द
जसीडीह वास्को द गामा एक्सप्रेस 16 अक्टूबर को रद्द
निर्धारित मार्ग से चलेगी लोकमान्य तिलक
हावड़ा से नई दिल्ली जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस और रांची से बोकारो व गोमो होकर मुंबई के लोकमान्य तिलक स्टेशन तक जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग से ही चलेंगी. पिछले कुछ दिनों से ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चल रही थी. रेलवे ने प्रयागराज में होने वाले नॉन इंटरलाकिंग को लेकर इन दोनों को 16 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक ढाई महीने तक परिवर्तित मार्ग से चलाने की घोषणा की थी. नॉन इंटरलाकिंग स्थगित होने से अब यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना होगा.
विंध्याचल और मैहर में कई ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव
नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव विध्ंयाचल और मैहर स्टेशन में दिया गया है. ट्रेनों का ठहराव अधिकतम पांच मिनट तक होगा. इसमें धनबाद से खुलने वाली और गुजरने वाली ट्रेनों के साथ गोमो होकर चलने वाली पुरुषोत्तम और रांची लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का ठहराव भी दिया गया है. इससे यात्री विंध्याचल व मैहर स्टेशन पर उतर कर सीधे मां के दरबार तक पहुंच सकेंगे.
विंध्याचल में इन ट्रेनों का ठहराव
12307 हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस
12308 जोधुपर हावड़ा एक्सप्रेस
22307 हावड़ा बीकानेर एक्सप्रेस
22308 बीकानेर हावड़ा एक्सप्रेस
12801 पुरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
12802 नई दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
मैहर में इन ट्रेनों का ठहराव
11046 धनबाद कोल्हापुर दीक्षाभूमि एक्सप्रेस
11045 कोल्हापुर धनबाद दीक्षाभूमि एक्सप्रेस
18609 रांची लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस
18610 लोकमान्य तिलक रांची एक्सप्रेस




