
Dhanbad : झरिया के सुदामडीह थाना अंतर्गत डिगवाडीह डिनोबली मोड़ के समीप धूम डीजे की दुकान में बीती रात चोरों ने डीजे साउंड बॉक्स का स्पीकर, स्टेब्लाइजर और कई अन्य सामान की चोरी कर ली. चोरी की जानकारी दुकान के मालिक हाकिम को उस वक्त लगी, जब हाकिम अपनी दुकान सुबह 10 बजे खोलने पहुंचे. जब दुकान का ताला खोलने के बाद भी दुकान का दरवाजा नहीं खुला तो हाकिम के होश उड़ गये. हाकिम ने आस पास के लोगो को मामले की जानकारी दी. सभी ने दरवाजा खोलने की कोशिश की. लेकिन दुकान नहीं खुल पायी. इसके बाद हाकिम पीछे के रास्ते से अपनी दुकान के छत पर चढ़ गये.
इसे भी पढ़ें- सीवरेज-ड्रेनेज (जोन-1) : प्रोजेक्ट की लंबाई पर संवेदक और निगम के बीच असमंजस

एसबेस्टस काट कर चोरों ने दुकान में प्रवेश किया
छत पर चढ़ते ही हाकिम शोर मचाने लगे. कारण यह था कि छत की ढलाई तोड़ कर एसबेस्टस काट कर चोरों ने दुकान में प्रवेश किया और दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. इसके बाद चोरी की जानकारी हाकिम के दोस्तों ने सुदामडीह थाना को दी. लेकिन घंटो बीत जाने के बाद भी पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुची. इससे हाकिम के परिवार में पुलिस के खिलाफ काफी रोष है. कारण यह है कि यह लगातार हाकिम की दुकान में तीसरी चोरी है, लेकिन सुदामडीह पुलिस की ओर से अब तक कोई कारवाई नहीं की गयी है.




