JharkhandRanchi

ऊर्जा संचरण निगम के एमडी केके वर्मा को पदमुक्त करें सीएम, होगा चरणबद्ध आंदोलनः किसलय तिवारी

Ranchi : भाजपा युवा मोर्चा ने झारखंड ऊर्जा संचरण निगम के एमडी पर हमला बोला है. सरकार से उन्हें हटाने और ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की धमकी दी है. शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि झारखंड प्रदेश में चल रही वर्तमान सरकार के लिए भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी प्रवक्ता बन बैठे हैं. आज जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी प्रदेश के मुख्यमंत्री सह ऊर्जा मंत्री को ऊर्जा विभाग में चल रहे टेंडर घोटाला की ओर ध्यान आकृष्ट कर जांच कराने के लिए पत्र लिखते हैं तो दूसरी ओर ऊर्जा संचरण निगम के भ्रष्टतम एमडी केके वर्मा झारखंड मुक्ति मोर्चा के नये प्रवक्ता बन बैठते हैं. अपने भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए अमर्यादित बयान देते हैं. केके वर्मा सेवानिवृत्त अधिकारी होने के बाद भी सेवा विस्तार लेकर संचरण निगम के एमडी बने हुए हैं. प्रेसवार्ता में युवामोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात, प्रदेश मंत्री पवन पासवान भी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें – व्यवसायी विष्णु अग्रवाल की ओर से हाइकोर्ट में दायर जमानत अर्जी ली गयी वापस

Related Articles

Back to top button