
Rupohi (Assam) : असम के नगांव जिला में बिजली की हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से छह मघुवारों की मौत हो गयी. जबकि लगभग छह मछुवारे घायल हो गए. हाईवोल्टेज तार एक तालाब में गिरने से करंट पूरे पानी में फैल गया जिसकी वजह से मछुवारों की मौत हुई.
इसे भी पढ़ें- भूख लगने पर महिला ने रोटी चुराकर खा ली, तो मालिक ने नंगा कर बांध दिये हाथ-पैर, पूरे बदन पर लगाया मिर्च पाउडर का लेप
11,000 वोल्ट की तार की चपेट में आये मछुआरे
यह हादसा जुरिया पुलिस थाना अंतर्गत रुपोही इलाके में उस वक्त हुआ, जब तालाब के ऊपर लटक रही 11,000 वोल्ट की ढीली तार पानी से छू गई. पुलिस ने स्थानीय निवासियों के हवाले से बताया कि सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने बिजली विभाग को तार के ढीली होने की सूचना दी थी, लेकिन उन्हें बताया गया कि तार में करंट नहीं है.
इसे भी पढ़ें- रांची जलापूर्ति योजना : 397 करोड़ खर्च हुए, फिर भी योजना के लाभ से महरूम हैं रांचीवासी
नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारी की कार को पहुंचाया नुकसान
ग्रामीणों ने बताया कि एक घंटे बाद मछुआरे तालाब में गये, लेकिन तार में करंट आ गया और इसकी चपेट में आकर छह मछुआरों की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि घायलों को नगांव के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि नाराज ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों के घर पहुंचे और उनकी कार को नुकसान पहुंचाया. वहीं मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के निर्देश पर राज्य के बिजली मंत्री केसब गोगोई घटनास्थल पहुंचे और पुरे मामले की जानकारी ली.
इसे भी पढ़ें- मिनिस्टर साहब स्टिंग देखिये ! ओरिजिनल सर्टिफिकेट के लिए वसूले जा रहे हैं 5000 रुपये




