
Ranchi: आज के डिजिटल युग में भी सूदखोरी और ठगी का धंधा चल रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में ऐसा ही मामला देखने को मिला है. चुटिया के एक व्यक्ति ने एटीएम और चेक गिरवी रखकर 50 हजार रुपये उधार लिये. उसने सारा उधार सूद समेत चुका दिया. बावजूद इसके एटीएम से एक लाख चार हजार रुपये निकाल लिये गये. इस संबंध में भुक्तभोगी रामचरण प्रसाद ने चुटिया थाना में दीपक चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
इसे भी पढ़ें: बुंडू : डायन का आरोप लगाकर टांगी से मारकर महिला की हत्या
क्या है मामला
साउथ रेलवे कॉलोनी चुटिया के निवासी रामचंद्र प्रसाद ने दीपक चक्रवर्ती से 50 हजार रुपये कर्ज लिया था. इसके बदले गारंटी के तौर पर दीपक ने रामचरण प्रसाद के बैंक का चेक और एटीएम रख लिया था. बाद में रामचरण प्रसाद ने दीपक चक्रवर्ती को सूद समेत एक लाख रुपया लौटा दिया. इसके बावजूद दीपक चक्रवर्ती ने रामचंद्र प्रसाद का चेक और एटीएम वापस नहीं किया. इसी दौरान दीपक चक्रवर्ती ने 4 सितंबर से 6 सितंबर के बीच एक 1 लाख 4000 रुपये रामचरण प्रसाद के एटीएम से निकाल लिये.
मामले की जानकारी देते हुए रामचरण प्रसाद ने बताया कि जब मैं पैसा निकासी के लिए बैंक गया, तो मुझे पता चला कि मेरे खाते से 1 लाख 4000 हजार रुपये निकाल लिये गये हैं. तब मैंने तुरंत एटीएम बंद करा दिया. मैंने चुटिया थाना में दीपक चक्रवर्ती के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है.




