JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

आजसू पार्टी महाधिवेशनः गांव की आवाज, झारखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति सहित राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा

Ranchi: आजसू पार्टी के तीन दिवसीय महाधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को गांव की आवाज, झारखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति के अलावे दूसरे विषयों पर भी चर्चा होनी है. इसमें राज्य में भूमि, कृषि एवं सिंचाई, खनन और उद्योग, पर्यावरण और पर्यटन, स्वशासन और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों के अलावे राजनीतिक प्रस्ताव (चुनाव और चुनौतीस गठबंधन पर चर्चा) जैसे विषय भी शामिल हैं.

भूमि, कृषि एवं सिंचाई, खनन और उद्योग के विषय पर आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो के अलावे विषय विशेषज्ञ के तौर पर संजय उपाध्याय (सुप्रीम कोर्ट के वकील, देश के पहले पर्यावरण कानून फर्म एनवायरो लीगल डिफेंस फर्म के संस्थापक), प्रसिद्ध आंदोलनकारी संजय बसु मल्लिक, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ रमेश शरण , संत जेवियर्स कॉलेज के प्रोफेसर हरिश्वर दयाल, झारखंड आंदोलनकारी मेघनाथ भट्टाचार्य, फोटोग्राफर अंकुश केसरा सहित अन्य एक्सपर्ट चर्चा में शामिल होंगे.

गांव की आवाज आदरडीह (ईचागढ) प्रोग्राम में जर्मनी के अल्मुदेना नुनेज (रिसर्च एसोसिएट, रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सस्टेनेबिलिटी) के अलावा इंडोनेशिया के पॉलिसी और कैंपेन सलाहकार हबीबुल अबरार वक्ता के तौर पर शामिल हैं. झारखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति पर प्रसिद्ध अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज, अमेरिका के डॉ अविनाश गुप्ता , आइआइएम, बेंगलुरु के प्रतीक राज सहित अन्य एक्सपर्ट अपने विचार साझा करेंगे.

स्वशासन और महिला सशक्तिकरण के विषय पर विनोद बिहारी महतो यूनिवर्सिटी की प्रो नीतिशा खलखो, जर्मनी की नेहा सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता धीरज डेनियल सहित अन्य के भी शामिल होने की उम्मीद है. शनिवार को अधिवेशन के आखिरी सत्र में पार्टी बिजनेस सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव (चुनाव और चुनौती, गठबंधन) पर होने वाली चर्चा में सुदेश महतो भी उपस्थित होंगे. इसके अलावे अधिवेशन में सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होनी है.

झारखंड नवनिर्माण काम अधूरा

गौरतलब है कि शुक्रवार (29 सितंबर) से शुरू हुए पार्टी महाधिवेशन के पहले दिन सुदेश महतो ने कहा था कि आजसू का जन्म झारखंड आंदोलन की कोख से हुआ है. अब राज्य की जनता के साथ कदमताल करते फिर से बड़ा आंदोलन खड़ा करना है. राज्य के नवनिर्माण का काम अब भी अधूरा है. अधिवेशन में पश्चिम बंगाल के अलावा ओडिशा के भी लोग शिरकत कर रहे हैं. अधिवेशन का समापन 1 अक्टूबर को होना है.

Related Articles

Back to top button