DhanbadGiridih

महिला शक्ति वंदन विधेयक पर बीजेपी महिला मोर्चा ने पीएम मोदी का जताया आभार

Dhanbad/Giridih: रणधीर वर्मा चौक पर शुक्रवार को महिला शक्ति वंदन विधेयक पास होने पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष रमा सिन्हा ने अभिनंदन समारोह का आयोजन किया. उन्होंने प्रधानमंत्री को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतने वर्षो से लटका हुआ विधेयक पास करने का हौसला सिर्फ हमारे मोदी जी के द्वारा ही संभव था. महिला शक्ति वंदन विधेयक को दोनो सदन में  सर्व सम्मति से पास होना यह भी दर्शाता है कि चाहे किसी भी दल से हम हों पहले हम महिला हैं. भारत की सभी महिलाओं को हमारी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं एवम बधाई. भारत के सांसद भवन के पहले सत्र में महिला शक्ति के विषय में बात होना बहुत ही गर्व की बात है, कहते हैं. यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः, यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः

भाजपा महानगर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, ज्ञानरंजन सिन्हा की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल रमेश राही, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय झा वीरू हांसदा, भाजपा जिला मंत्री कंचन सिंह , वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण राय, अशोक सिंह,भाजपा के पदाधिकारी गण, महिलाओं में , शकुंतला मिश्रा,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता यादव, बॉबी पांडे, संतोषी आंनद, मधु सिन्हा,किरण, रेखा, फुल, सुषमा,गुड़िया, मधुर पांडे, पूनम अचिंत्या, सुषमा प्रसाद, अंजलि प्रसाद, सुधा एवम अन्य गैर राजनीतिक महिलाओं की भागीदारी रही.

गिरिडीह में महिला संगठनों ने पीएम का जताया आभार

गिरिडीह महिला चौपाल समेत अलग-अलग महिला संगठनों ने धन्याद मोदी जी कार्यक्रम का आयोजन कर अपने उत्साह का प्रदर्शन की. महिला चौपाल की अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार ने इस दौरान एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर पीएम मोदी को धन्यवाद दी. भाजपा नेत्री के धन्यवाद मोदी जी कार्यक्रम में महिला कॉलेज की लेक्चरर पुष्पा सिन्हा, सोना प्रकाश, गुड़िया देवी, रश्मि टारको, कुसुम सिन्हा, पुष्पा शक्ति, किरण पांडेय, लता वर्मा, रुबी गुप्ता, नीतू शोला समेत कई महिलाएं शामिल हुई. और पीएम मोदी के फोटोयुक्त बैनर में तिलक लगाते हुए उनके लंबी आयु की कामना की. और कहा कि महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन को दोनों सदनों में पास कराकर पीएम ने देश के महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. इस दौरान भाजपा नेत्री समेत अलग-अलग संगठनों की महिलाओं ने विपक्ष द्वारा लगाएं जा रहे भ्रामक बातों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि देश के राजनीति दल अपने स्वार्थ भरे राजनीतिक के लिए महिलाओं को अलग-अलग जातियों में बांटना बंद करे. क्योंकि इस बिल को एक बेहद चुनौती भरे वक्त में पास कराया गया है जब महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रही है. इधर कार्यक्रम में मीना गुप्ता, सुषमा गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता सेठ, पिंकी सिंह, बेबी देवी, सुमन भदानी समेत अलग-अलग संगठनों की कई महिलाएं मौजूद थी. महिलाओं ने मौके पर एक-दुसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी, तो मिठाई खिलाकर अपने उत्साह का भी प्रदर्शन किया.

Related Articles

Back to top button