Koderma

कोडरमा: नावाडीह रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव को लेकर झामुमो का धरना

Koderma: जिले के मरकच्चो प्रखंड स्थित नावाडीह 1 रेलवे स्टेशन पर रांची से गिरिडीह की ओर आने जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव को लेकर जे एम एम के नेताओं ने एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन गुरूवार को किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष दीवाकर तिवारी ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक जय प्रकाश बर्मा, केंद्रीय समिति सदस्य गोपाल यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे. गोपाल यादव ने कहा कि आज नावाडीह रेलवे स्टेशन जो देखने को मिल रहा है वह पूर्व सांसद स्व रीतलाल प्रसाद बर्मा की देन है जिन्होंने कड़ी परिश्रम कर क्षेत्र की जनता को रेलवे लाईन का सौगात दिया है. आज कोडरमा की नेता वाह वाही बटोरने मे लगी हुई है. आज स्व वर्मा को याद करने से भी हिचकिचाहट हो रही है जो बहुत ही दुःखद है. पूर्व विधायक जय प्रकाश बर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे कहा कि सैकड़ों वर्ष बीतने के बाद झारखंड राज्य के गिरिडीह से रांची के लिए क्षेत्र की जनता को इंटरसिटी ट्रेन का सौगात मिला है. पर इस ट्रेन का समय सारणी सही नहीं रहने के कारण यहां की जनता को इससे कोई लाभ नहीं मिल रहा है. इन सारी समस्याओं को देखते हुए जेएमएम पार्टी इस धरना कार्यक्रम के माध्यम से मांग करती है कि रेलवे विभाग गिरिडीह से रांची तक चलनेवाली इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव मरकच्चो प्रखंड स्थित नावाडीह1 रेलवे स्टेशन पर करवाना सुनिश्चित करे. साथ ही आए दिन इस नावाडीह रेलवे स्टेशन पर  जो उल्टे साइड में ट्रेन का ठहराव किया जाता है उसे प्लेटफार्म साइड पर करवाना सुनिश्चित करे. इंटरसिटी ट्रेन का समय सुबह में गिरिडीह से खुले और समय सारणी में सुधार करे नहीं तो झारखंड मुक्ति मोर्चा आनेवाले समय में बड़ा आंदोलन करेगी. कार्यक्रम को जेएमएम नेता सुरेश साव, मो खलील समेत दर्जनों नेता और कार्यकर्ताओं ने सम्बोधित किया. मौके पर रामेश्वर प्रसाद राणा, बिहारी महतो, राजेन्द्र साव, मो रियासात, अफजल मियाँ समेत दर्जनों नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: CUJ: इंटीग्रेटेड यूजी पीजी प्रोग्राम के बची हुई 92 सीटों पर 20 सितम्बर को होगा स्पॉट एडमिशन

Related Articles

Back to top button