JharkhandLead NewsNEWSRanchi

CUJ: इंटीग्रेटेड यूजी पीजी प्रोग्राम के बची हुई 92 सीटों पर 20 सितम्बर को होगा स्पॉट एडमिशन

Ranchi: झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में इंटीग्रेटेड प्रोग्राम के बची हुई 92 सीटों पर स्पॉट राउण्ड एडमिशन 20 सितंबर को होगी. बची हुई सीटों का विवरण विश्वविद्यालय के वेबसाइट http://www.cuj.ac.inपर उपलब्ध है.

वैसे छात्र जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन कराया था और किन्ही कारणवश वे नामांकन प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं हो पाए थे, वे भी रिक्त सीटों के विरुद्ध स्पॉट राउंड में हिस्सा ले सकते है. जिन छात्रों ने पूर्व में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, यदि वह बची हुई 92 सीटों पर स्पॉट राउण्ड एडमिशन लेना चाहते है तो उनका रजिस्ट्रेश उसी दिन विश्वविद्यालय में होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 800 रू एएसी / एसटी वर्ग के 400 रू तथा महिलाओं एवं दिव्यांग छात्रों के लिए 200 रुपये राशि का भुगतान करना होगा.

एडमिशन के लिए उपलब्ध इंटीग्रेटेड कार्यक्रम

इंटीग्रेटेड बी.टेक. और एम. टेक.: धात्विक एवं पदार्थ इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इंटीग्रेटेड बीएससी और एम. एससी. भूगोल, पर्यावरण विज्ञान, जीवन विज्ञान, भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान.

इंटीग्रेटेड बी. ए. और एम. ए. मास कम्युनिकेशन, अंग्रेजी, हिंदी, चीनी, नृविज्ञान .

इंटीग्रेटेड बी. ए. बी.एड. / बी.एससी बी.ए

इसे भी पढ़ें: बिहार: मुजफ्फरपुर की बागमती नदी में 30 बच्चों से भरी नाव पलटी, 18 लापता

Related Articles

Back to top button