Ranchi

इचागढ़ के चिपड़ी गांव में सरायकेला पुलिस की दबिश, एक घर से मिला 540 किलोग्राम डोडा, आरोपी गिरफ्तार

Bundu: इचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चिपड़ी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर सरायकेला पुलिस ने मंगल चंद्र गोराई के घर छापामारी कर 540 किलो ग्राम अवैध डोडा बरामद किया तथा अवैध डोडा का कारोबार करने वाले मंगल चंद्र गोराई को गिरफ्तार किया गया है। वहीं रसरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओ०पी अंतर्गत कमारगोडा से दो युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया. चांडिल थाना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि कपाली के कमारगोडा चौक के पास शाम के समय एंटी क्राइम चेकिंग लगाया गया था तभी वहां से एक स्कूटी जिसका नंबर JH05CL-1331 पर सवार दो युवक पुलिस को देख भागने लगे तभी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्कूटी सवार को खदेड़ कर पकडा और पूछताछ की गई पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम मोहम्मद रमजान उम्र 26 वर्षीय और सहयोगी मोहम्मद इरफान दोनों ने कपाली के ताजनगर निवासी बताया जब तलाशी ली गई तो पुलिस ने 53 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया वही मोहम्मद रमजान पूर्व में भी कई मामले में जेल जा चुका है, एंटी क्राइम चेकिंग में कपाली ओ०पी प्रभारी संदीप,समेत टाइगर पेट्रोलिंग के जवान एवं शास्त्र बल शामिल थे.

Related Articles

Back to top button