
Dhanbad: कांग्रेस पार्टी एक ओर जहां चुनाव में नारा लगा रही है कि हाथ छाप पर बटन दबा कर हाथ को मजबूत बनाये. वही कांग्रेस पार्टी, अपने ही नेता से हाथ छुड़ाती नजर आ रही है. जी हां हम बात कर रहे हैं कोयलांचल के उभरते नेता वैभव सिन्हा की, जिन्हें इनदिनों उनकी पार्टी कांग्रेस दर किनार करती नजर आती है.
इसे भी पढ़ेंःIAS, IPS और टेक्नोक्रेटस छोड़ गये झारखंड, साथ ले गये विभाग का सोफासेट, लैपटॉप, मोबाइल,सिमकार्ड और आईपैड
मां और पत्नी ने दिया धरना, पार्टी के लोग नदारत

खुद पर गोली चलवाने और युवकों के साथ मारपीट करने के मामले में जेल में बंद कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा को निर्दोष बताते हुए इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की जा रही है. इस मांग को लेकर वैभव सिन्हा की मां उर्मिला सिन्हा और पत्नी अर्चना सिन्हा ने वैभव समर्थको के साथ धनबाद रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना दिया. धरने में मां और पत्नी के अलावे कुछ ही समर्थक शामिल हुए. लेकिन कांग्रेस पार्टी के एक भी कार्यकर्ता इस धरने में नहीं दिखाई दिया.
इसे भी पढ़ें- घुटन में माइनॉरटी IAS ! सरकार पर आरोप- धर्म देखकर साइड किए जाते हैं अधिकारी
अपने ही पार्टी के लोगों पर लगाया इल्ज़ाम

मां उर्मिला सिन्हा ने मीडिया को बताया कि वैभव सिन्हा को जेल भेजने के पीछे षड्यंत्र रचा गया है. जिसमें कई बड़े नेता शामिल है. जिसमें कुछ पार्टी के लोग भी है, जो अपने बेटों को मौका देना चाहते हैं. उनका हाथ है और उन्हीं के इशारे पर धनबाद पुलिस ने साजिश के तहत वैभव सिन्हा को जेल भेज दिया. उर्मिला सिन्हा ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस के कई बड़े नेताओं से भी मदद मांगी, लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की.




