Crime News

बीआईटी मेसरा के छात्र की ट्रेन से कट कर मौत

Ranchi: रांची रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर ओवरब्रिज के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई. घटना गुरूवार के करीब ढाई बजे की है. जिस युवक की मौत हुई है वह बीआईटी मेसरा का छात्र बताया जा रहा है. युवक का नाम दीपांकर किशोर है. उसकी उम्र करीब 25 वर्ष है.

इसे भी पढ़ें: 400 करोड़ की फिल्‍म रोबोट 2.0 का ट्रेलर लांच, दिखा अक्षय का डरावना अवतार

युवक ने आत्महत्या की है या वह हादसे का शिकार हुआ है, इसपर संशय बनी हुई है. जहां रेलवे पुलिस इसे दुर्घटना बता रही है, वहीं स्थानीय लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं.

हटिया-बोकारो पैसेंजर की चपेट में आने से हुई मौत

रेलवे पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था इसी क्रम में हटिया-बोकारो पैसेंजर  की चपेट में आ कर ट्रेन से कटकर युवक ने की मौत हो गई. चलती ट्रेन में के नीचे आ जाने की वजह युवक का गर्दन कटकर उसके शरीर से अलग हो गया है.

इसे भी पढ़ें: आजसू की वैधता की शिकायत पर निवार्चन आयोग कर रहा टाल-मटोल

यूडी केस के बाद पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की जानकारी मिलते ही वहां अन्य रेल यात्रियों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के रिम्स भेज दिया गया.

Related Articles

Back to top button