Deoghar

झारखण्ड शोध संस्थान के सचिव ने सांसद से की ‘वतनपरस्त’ के पुनर्प्रकाशन की अपील

Deoghar: शनिवार को गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ निशिकांत दुबे के देवघर स्थित शिवधाम आवास पहुंचकर झारखण्ड शोध संस्थान के सचिव उमेश कुमार सांसद से मिले और उन्हें झारखंड सरकार के सांस्कृतिक अनुदान से प्रकाशित देवघर के जनकवि रामशंकर मिश्र ‘पंकज’ की पुस्तक ‘गीतकार’ की एक प्रति भेंट की। साथ ही ‘देवघर के शहीद’ की एक प्रति भी सौंपी। इस क्रम में सांसद ने रिखिया के साथ गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर के संबंधों के ऐतिहासिक संदर्भों पर उमेश कुमार से लंबी बातचीत की।सांसद निशिकांत दुबे ने उमेश कुमार द्वारा रचित ‘वतनपरस्त’ पुस्तक के प्रथम संस्करण में वर्णित रिखिया गांव को ‘गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर का एक ख्वाब’ बताया। उन्होंने सांसद को जानकारी दी कि देवघर के आधुनिक इतिहास पर आधारित ‘वतनपरस्त’ भाग-1 की सारी प्रतियां समाप्त हो गई हैं और इसके पुनर्प्रकाशन की आवश्यकता है। सांसद ने श्री कुमार को सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत समन्वयक मनोज कुमार सिंह, कवि पंकज के भतीजे विपिन मिश्र, समाजसेवी जय कुमार मिश्र, पूर्व मुखिया संघ जिलाध्यक्ष बबलू पासवान आदि मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button