
Ranchi: हजारीबाग समेत पूरे झारखंड में बिजली की समस्या को लेकर उद्योगपति परेशान हैं. हजारीबाग का हाल तो और बुरा है. डीवीसी की बिजली से वहां चल रहे उद्योग धंधे पर ताला लगने की नौबत है. आए दिन JSIA (jharkhand small industrialist association) इस बात को लेकर अपने ट्विटर हैंडल पर आपत्ति जताता रहता है. सीएम समेत दूसरे अधिकारियों से समस्या को सुलझाने की बात करता रहता है. लेकिन, इनकी कोई नहीं सुनता. हद तो तब हो गयी जब JSIA हजारीबाग का एक मेंबर अपनी गुहार लगाने के लिए आला अधिकारी के पास पहुंचा और वहां से भी उन्हें ना मिलने वाली बिजली की तरह अधिकारी नहीं मिले.
इसे भी पढ़ें: बोकारो में फर्जी कंपनी और श्रम नियोजन विभाग ने बेरोजगारों को ठगने के लिए निकाला विज्ञापन
तीन घंटे कराया इंतजार, आखिर बैरंग लौटे
JSIA के हजारीबाग वाले मेंबर यह सोच कर आए थे कि जेबीवीएनएल के एमडी राहुल पुरवार को वो अपनी सारी परेशानी अच्छी तरह बताएंगे. उन्हें उम्मीद थी कि ऐसा करने से शायद उनकी समस्या का निदान हो जाए. धुर्वा में स्थित जेबीवीएनएल के बिल्डिंग पहुंचने के बाद उन्होंने अपना विजिटिंग कार्ड साहब के केबिन में भिजवाया. अंदर कार्ड देकर लौटने वाले कर्मी ने कहा कि साहब ने इंतजार करने को कहा है. फुर्सत मिलते ही आपसे मिलेंगे. लंबी सांस लेते हुए JSIA के सदस्य कुर्सी पर बैठ गए. पहला 10 दस मिनट तो यूं बीत गया. लेकिन आधे घंटे के बाद उनकी आंखे एमडी साहब के दफ्तर के दरवाजे पर गड़ गयी. बार-बार साहब के स्टाफ से पूछने लगे कि साहब को फुर्सत मिली क्या? लेकिन, ऐसा करते-करते तीन घंटे बीत गए और अंदर से बुलावा नहीं आया. इस बीच JSIA के सदस्य ने सारी बात सोच ली थी कि क्या-क्या बोलना है. डीवीसी सात-आठ घंटे तक लगातार बिजली गुल कर देता है. वोल्टेज की समस्या रहती है. इससे उत्पादन पर असर पड़ता है. लेकिन ये सब बात उनके मन में ही रह गयी. आखिरकार उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा. साहब ने उन्हें टाइम नहीं दिया.
इसे भी पढ़ें: अपराधियों का शहर बना राजधानी, 15 दिनों के अंदर तीन हत्याएं
JSIA ने फिर से ट्विट किया
इस बात की जानकारी सभी को हो कि जेबीवीएनएल के एमडी राहुल पुरवार ने JSIA के सदस्य के साथ क्या किया. इसलिए JSIA ने मामले को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया.
Yesterday, a fellow member industrialist from Hazaribagh visited @md_jbvnl to talk about the extremely poor power position but the MD Rahul Purwar made him wait for 3 hours and later refused meeting him.
Brilliant governance and ease of doing business @dasraghubar https://t.co/7nVFP0Jf1G
— JSIA Ranchi (@JsiaRanchi) September 8, 2018




