
Ranchi: खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादी लक्ष्मण पूर्ती मुरहू थाना क्षेत्र स्थित गुमपुडू का रहने वाला है. उग्रवादी के पास से पुलिस ने एक लोडेड देशी कट्टा, आधा दर्जन गोली, पीएलएफआई का तीन चंदा रसीद, 46600 लेवी का रुपया, एक बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया गया है.
इसे भी पढ़ें: धनबाद के झरिया में फंदे में झूलता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के सदस्य मुरहू थाना के जंगली क्षेत्र में भ्रमणशील हैं तथा किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं. सूचना पर मुरहू थाना की पुलिस ने एसएसबी के साथ संयुक्त रूप से छापामारी टीम बनाकर रोवावली गांव से जानुमपीड़ी जाने वाली पक्की सड़क के पास पहुंची. इसी क्रम में एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे. पुलिस टीम जब पीछा किया तो उग्रवादी मोटरसाईकिल छोड़कर भागने लगे. इस दौरान पुलिस बल ने भाग रहे लक्ष्मण पूर्ति को दबोच लिया. जबकि दो अन्य उग्रवादी भागने में सफल रहे.




