JharkhandLead NewsNEWSRanchi

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जीत के लिए मोर्चे पर लगाए गए झारखंड के भी भाजपा विधायक

Ranchi: इस साल के अंत तक छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं. अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा के लिहाज से यह अहम चुनावी परीक्षा होगी. इसे देखते छत्तीसगढ़ में जीत का पताका लहराने को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व लगातार सक्रिय है. इसी क्रम में झारखंड के करीब एक दर्जन भाजपा‌ विधायकों को चुनावी मोर्चे पर वहां लगाया गया है. इनमें राज सिन्हा, नीलकंठ सिंह मुंडा, अमित मंडल, समरी लाल, अमर कुमार बाउरी, कोचे मुंडा, आलोक चौरसिया सहित अन्य विधायक भी शामिल हैं.

17-18 अगस्त को ये सभी विधायक छत्तीसगढ़ पहुंचे थे, वहां भी करीब 2 हफ्ते तक प्रवास करेंगे. अलग- अलग विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी के तौर पर चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे. सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के पक्ष में कैसे माहौल बनाते हुए चुनाव प्रचार अभियान और दूसरे कामों को गति दी जाएगी, इसके लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की ओर से सोमवार को रायपुर (छत्तीसगढ़) में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रवासी विधायक कार्यशाला सह विधायक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ. इसमें पार्टी के शीर्ष नेताओं के स्तर से भाजपा विधायकों और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया.

अक्टूबर में आचार संहिता लगने की संभावना

2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में पांच अक्टूबर को आचार संहिता लगी थी. इसे देखते अनुमान है कि इस बार 10 अक्टूबर तक या इसके आसपास आचार संहिता लग सकती है. चुनाव आयोग अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है. इन सबके बीच भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करनी शुरू कर दी है। 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के साथ अपनी जीत तय करते सरकार बनाने के मिशन पर वह लग चुकी है.

इसे भी पढ़ें: डुमरी उपचुनाव में JMM उम्मीदवार बेबी देवी को समर्थन देने का CPM ने किया एलान, आज चुनावी मैदान की तस्वीर होगी साफ

Related Articles

Back to top button