
Ranchi: खेल समावेश और व्यक्तित्व विकास का उचित माध्यम है. सभी विश्वविद्यालयों में ”चान्सलर कप” प्रतियोगिता कराने की सलाह प्रति कुलपतियों को दी गयी है. इन प्रतियोगिता में यथासंभव दिव्यांग खिलाड़ियों के समावेश का ध्यान रखना चाहिए. सरकार के प्रयास से समावेशी समाज के विकास के लिए दिव्यांगजनों के लिए अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहें हैं. दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 और झारखंड राज्य विकलांगजन नीति में भी दिव्यांगजनों के खेल को प्रोत्साहित करने का प्रावधान है.
इन सभी मांगों को लेकर डिसेबल्ड स्पोर्ट्स एवं जन उत्थान समिति ने राहुल मेहता के नेतृत्व में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपा. इसकी जानकारी देते हुए समिति के राहुल मेहता ने बताया कि राज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री के चीन दौरा से वापसी के बाद दिव्यांगजन खिलाड़ियों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाया जाएगा.
उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह श्रीलंका में आयोजित 3 मैचों के भारत-श्रीलंका दिव्यांगजन टी-20 क्रिकेट सीरीज के विजेता दल के सदस्य रांची के मुकेश कंचन काेे पुष्पगुच्छ प्रदान कर अभिनन्दन किया. उन्होंने सम्मान समारोह में दिव्यांगजन खिलाड़ियों के समावेश पर भी साकारात्मक विचार भी व्यक्त किया.
इसे भी पढ़ें- 21 अगस्त को अपहृत प्रिया सिंह के भाई को गढ़वा पुलिस ने कहा-नौटंकी करते हो, 29 अगस्त को पलामू में मिली डेड बॉडी
डिसेबल्ड स्पोर्ट्स एवं जन उत्थान समिति की मुख्य मांगें
- अंतर्राष्ट्रीय स्तर के दिव्यांगजन खिलाड़ियों का सम्मान एवं नौकरी में समावेश किया जाए.
- राज्य विकलांग जन नीति के अनुसार झारखण्ड राज्य के स्थापना दिवस एवं अन्य अवसरों पर विभिन्न दिव्यांगजन खिलाड़ियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाए.
- विजेता दिव्यांगजन खिलाड़ियों को नौकरी में प्राथमिकता दी जाए.
- दिव्यांगजनों के क्रिकेट सहित सभी प्रकार के खेल के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा अलग से कोष का प्रावधान किया जाए.
इसे भी पढ़ें- प्रिया सिंह की हत्या की वजह प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए 1.80 करोड़ का घोटाला तो नहीं
मुकेश कंचन ने मुलाकात को काफी उत्साहवर्धक बताते हुए कहा कि राज्यपाल महोदया ने सभी मांगो से इत्तेफाक रखते हुए अन्य राज्यों के भांति झारखण्ड में भी दिव्यांगजन खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के आवश्यकता पर जोर दिया. प्रतिनिधिमंडल में राहुल मेहता, मुकेश कंचन, बिपुल सेन गुप्ता, निशांत कुमार उप्पाध्याय एवं विजय कुमार महतो शामिल थे.




