JharkhandPalamu

भूमि डिजिटिलाइजेशन में भारी गड़बड़ी, होगा आंदोलन : कमलेश सिंह

Palamu : पलामू जिले के सभी अंचलों की भूमि का डिजिटिलाइजेशन कर दिया गया है. भूमि संबंधित सभी कार्य आनलाइन किये जा रहे हैं. लेकिन डिजिटिलाइजेशन में हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के पांच अंचलों की इंट्री में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है. उक्त बातें अपने हुसैनाबाद स्थित आवास पर पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने कही.

इसे भी पढ़ें –खदान लीजधारकों के पास 2040 करोड़ बकाया, 62 कोल ब्लॉक में 40 को खनन का लाइसेंस ही नहीं, सालाना 1120…

नया सर्वे के खतिहान बनने के बाद से भूमि का स्वामित्व बदल गया

उन्होंने कहा कि डिजिटिलाईजेशन में नाम किसी का जमीन किसी और की, रकबा है कुछ और इंट्री है कुछ और समेत भारी गड़बड़ी की गई है. उन्हें बताया कि जिले के अन्य अंचलों की भूमि की इंट्री रजिस्टर 2 से की गई है, जबकि हुसैनाबाद के हरिहरगंज, पिपरा, हैदरनगर, हुसैनाबाद व मोहम्मदगंज अंचल की भूमि का डिजिटिलाजेशन पुराने रजिस्टर टू से किया गया है. नया सर्वे के खतिहान बनने के बाद से भूमि का स्वामित्व बदल गया है. लेकिन आनलाइन इंट्री में पूर्व के व्यक्ति का ही नाम दिख रहा है. इस वजह से भूमालिकों का राजस्व रसीद नहीं काटा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें –एक शव के दो दावेदार: संतोष या जुमारती, आखिरी किसकी है लाश ?

समस्या का समाधान जिले के उपायुक्त को कराना चाहिए

इससे सरकार को भारी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है. भू-स्वामी को जमीन बिक्री करने के सिलसिले में एलपीसी के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. इंट्री में गड़बड़ी की वजह से आय दिन गांव में विवाद होता है. उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान जिले के उपायुक्त को कराना चाहिए. उन्हें इस संबंध में कर्मचारियों व अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेनी चाहिए. इसे ठीक नहीं किया गया तो भूमि विवाद के मामले लगातार बढ़ेगें.

भूमि उपलब्ध नहीं होने की वजह से हैदरनगर का कस्तूरबा विद्यालय, सीएचसी भवन, डाकबंगला आदि का निर्माण नहीं हो पाया है. जिस गांव में जाते हैं लोग इसी समस्या को उठा रहे हैं. पंद्रह दिन के अंदर इस समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो एनसीपी जिला व अनुमंडल मुख्यालय पर जोरदार आंदोलन चलाने को बाध्य होगी. उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर एक सप्ताह के अंदर पार्टी की बैठक कर ठोस निर्णय लिया जायेगा.

Related Articles

Back to top button