
New Delhi: तेल की कीमतों में इजाफा लगातार जारी है. पिछले हफ्ते से हो रही बढ़ोत्तरी सोमवार को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. सोमवार को पेट्रोल की कीमत 31 पैसे वहीं, डीजल की कीमत में 44 पैसे की बढ़त देखने को मिली है. कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में पेट्रोल 79.15 रुपये लीटर और डीजल 39 पैसे की वृद्धि के बाद 71.15 रुपये लीटर हो गया है.
इसे भी पढ़ेंःजीडीपी के बेहतर आंकड़ों के कारण शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में तेजी
मुंबई में कीमतों में भारी उछाल
जबकि मुंबई में 31 पैसे महंगा होने के बाद पेट्रोल की नई कीमत 86.56 रुपये लीटर है और डीजल के दाम में 44 पैसे की तेजी के बाद यह 75.54 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. इससे पहले मुंबई में रविवार सुबह पेट्रोल की कीमत 86.25 रुपये प्रति लीटर थी, यह केवल शहर के हिसाब से रिकॉर्ड रेट नहीं है बल्कि यह सभी बड़े मेट्रो शहरों में सबसे ज्यादा है. इससे पहले 29 मई को 86.24 रुपये ऑल-टाइम हाई था.
इसे भी पढ़ेंःमोदी सरकार में अर्थव्यवस्था की लंबी छलांग , अप्रैल-जून तिमाही में GDP ग्रोथ रेट 8.2 प्रतिशत
सोमवार को बढ़ोत्तरी के बाद कोलकाता में 82.06 रुपये, मुंबई में 86.56 और चेन्नई में इसकी कीमत 82.24 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है. इस बढ़ोत्तरी के बाद चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है. डीजल भी रिकॉर्ड स्तर पर बना हुआ है. सोमवार को दिल्ली में यह 71.15 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है. कोलकाता में 74 रुपये, मुंबई में यह 75.54 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में इसके लिए आपको 75.19 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं. इसके साथ ही डीजल की कीमत भी एक नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं.
इसे भी पढ़ेंःब्रिटेन को पीछे छोड़ पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा भारत : जेटली
क्यों बढ़ रही कीमतें
बताया जा रहै कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी है. कच्चे तेल की कीमत में हो रही बढ़ोतरी के कारण तेल की कीमतों में आग लगी हुई है. इसके अलावे रुपये में जारी गिरावट भी जिम्मेदार है.
शुक्रवार को रुपया एक डॉलर के मुकाबले 71 के स्तर पर पहुंच गया है. दरअसल तेल कंपनियां कच्चा तेल खरीदनेके लिए डॉलर में भुगतान करती है. ऐसे में रुपये के कमजोर होने से इन कंपनियों की लागत बढ़ जाती है. जिसके कारण कंपनियां अपने खर्च का बोझ ग्राहकों पर डालती हैं. वही केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से लगने वाला टैक्स भी ईंधन की कीमत बढ़ाने का काम करता है.




