JharkhandPalamu

एक्शन में पलामू डीसी ! लक्ष्य के अनुरूप विकास योजनाएं पूरी करने का दावा

Palamu: पलामू के नव पदस्थापित उपायुक्त डा. शान्तुन कुमार अग्रहरि ने कहा कि समस्त विकास योजनाओं को तीव्रगति से पूरा करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. डॉ. अग्रहरि ने कहा कि संभावित सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है. स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरूस्त करने में अब देर नहीं होगी. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने के लिए हम दृढ़संकल्पित हैं.

इसे भी पढ़ेंः स्वास्थ्य जागरुकता अभियान का बंटाधार, सड़ रही लाखों की प्रचार-प्रसार सामग्री

एक्शन में डीसी

डॉ. अग्रहरि ने विशेष बातचीत करते बुधवार को कहा कि मैंने कार्यभार संभालते ही नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को तलब कर उन्हें शहर की सफाई व्यवस्था का निर्देश दिया है. इस कार्य की निगरानी मैं स्वंय भी करूंगा और नागरिकों से भी अपील है कि जहां-तहां कूड़ा-कचरा ना फेंके. भोजनालय, होटल, जलपान, दुकानदार किसी तरह की गंदगी फैलाते नजर आएंगे तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
उपायुक्त ने कहा मिजिल्स-रोबेला टीकाकरण अभियान के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला कर जनता में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने का आदेश दे दिया गया है. लक्ष्य के अनुसार, कोई बच्चा टीकाकरण से महरूम न हो, इसके इंतजाम किए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः नक्शा पास करना था RMC को, पर भाजपा नेता अजय मारू ने अपने सिटी मॉल का नक्शा पास कराया आरआरडीए से

साथ ही उन्होंने कहा कि हर पखवाड़े प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर मीडिया से रूबरू होकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर विमर्श किया जाएगा. विचारों का आदान-प्रदान सभी कार्यक्रमों की सफलता का माध्यम बनेगा.

मीडिया से सहयोग की उम्मीद करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे आशा है कि और नागरिकों से समन्वय बनाकर हम पलामू जिले को हर क्षेत्र में अव्वल बनाने में सफल होंगे. प्रेसवार्ता में पलामू के उपविकास आयुक्त बिन्दुमाध्व सिंह भी उपस्थित रहें.

Related Articles

Back to top button