Crime NewsGarhwaJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

गढ़वाः पटसर जंगल से 5 लाख इनामी जेजेएमपी का सब जोनल कमांडर मनोज परहिया गिरफ्तार

Ranchi/Garhwa: गढ़वा पुलिस ने उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर मनोज परहिया को गिरफ्तार किया है. गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र स्थित गौरियाकरम निवासी मनोज परहिया पर 5 लाख का इनाम घोषित था. गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा को रमकंडा थाना क्षेत्र के पटसर, चेटे, सूली और गोरयाकरम के जंगल में जेजेएमपी के उग्रवादी के मूवमेंट की सूचना लगातार मिल रही थी. इस सूचना पर एसपी ने रंका एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया.
इसे भी पढ़ें: ED: रांची में हुए विभिन्न जमीन घोटाले मामले में विष्णु अग्रवाल से कल होगी पूछताछ

बताया जा रहा है कि रविवार को अहले सुबह जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के एक सदस्य के चेटे-पटसर के जंगली क्षेत्रों में रूके होने की सूचना मिली थी. इस सूचना पर छापामारी दल पटसर के जंगल पहुंची. पुलिस बल को आते देख उग्रवादी विपरीत दिशा की ओर भागने का प्रयास किया. इस दौरान पुलिस जवानों ने सब जोनल कमांडर मनोज परहिया को दबोच लिया. मनोज परहिया पूर्व में टीएसपीसी उग्रवादी संगठन से जुड़ा था. वर्तमान में जेजेएमपी संगठन के लिए सबजोनल कमांडर के तौर पर काम कर रहा था. मनोज परहिया मंडरिया थाना में पूर्व से एक मामला दर्ज है.

Related Articles

Back to top button