National

सेना के मेजर लीतुल गोगोई के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

NewDelhi : भारतीय सेना के मेजर लीतुल गोगोई के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी में गोगोई के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है. जांच में मेजर गोगोई को ड्यूटी के दौरान कहीं और होने और निर्देशों के खिलाफ स्थानीय लोगों से मेलजोल बढ़ाने का दोषी माना गया है.

खबरों के अनुसार मेजर गोगोई को कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ सकता है. पुलिस ने मेजर गोगोई द्वारा 23 मई को श्रीनगर स्थित एक होटल में तकरार किये जाने के बाद हिरासत में लिया था.

इसे भी पढ़ें- भाजपा के अजय मारू ने किया सीएनटी एक्ट का उल्लंघन? जमीन ली प्रेस खोलने के लिए, बना दिया मॉल

एक पत्थरबाज को जीप से बांधकर घुमाने के बाद गोगोई चर्चा में आये थे

जानकारी के अनुसार हेाटल में मेजर गोगोई कथित रूप से 18 वर्षीय एक महिला के साथ प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे. इस घटना के कुछ ही दिन बाद सेना ने इस घटना के संबंध में कोर्ट आफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया था. एक पत्थरबाज को जीप से बांधकर घुमाने के बाद गोगोई चर्चा में आये थे. सूत्रों के अनुसार कोर्ट आफ इंक्वायरी में पाया गया कि मेजर गोगोई ने एक संघर्ष वाले क्षेत्र में स्थानीय महिला से संबंध बनाकर सेना के नियम का उल्लंघन किया.

इस मामले में आर्मी चीफ बिपिन रावत ने कहा था कि भारतीय सेना में  किसी भी रैंक का अधिकारी अगर कुछ गलत करता है और यह हमारे संज्ञान में आता है तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

Related Articles

Back to top button