DhanbadJharkhand

रंजीत सिंह हत्या मामला : SSP की बर्खास्तगी की मांग को लेकर JVM ने CM का फूंका पुतला

Dhanbad: JVM नेता व कोयला आउटसोर्सिंग का काम देखने वाले रंजीत सिंह की हत्या के मामले में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दो शूटरों को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकी JVM कार्यकर्ता एसएसपी को बर्खास्त करने  कि मांग पर कड़ा रुख अपनाते हुए उग्र आंदोलन करने पर उतारू हो गए है.

इसे भी पढ़ेंः JVM नेता की हत्या के विरोध में धनबाद बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

दोनों शूटरों को लेकर धनबाद के लिए रवाना

जेवीएम नेता रंजीत सिंह हत्याकांड मामले में राजनीति तेज हो गई है. धनबाद पुलिस को हत्या में शामिल दो शूटरों को मुंबई से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. रंजीत सिंह की हत्या को अंजाम देने वाले दो शूटरों को पुलिस ने मुम्बई से गिरफ्तार किया है. दोनों शूटरों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. दोनों ने हत्या के समय इस्तेमाल किए गए षड्यंत्रकारी हथियार व वाहन उपलब्ध कराने वाले की विस्तृत जानकारी धनबाद पुलिस को दी है. एसआईटी के पुलिस अफसर दोनों शूटरों को लेकर धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं. पुलिस मामले में पूरी गोपनीयता बरत रही है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि रंजीत की हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों प्लेन से मुंबई भाग गए थे. पुलिस को मोबाइल अपराधियों के कॉल डिटेल, परिजनों व उनके संपर्क के लोगों से पूछताछ में अहम जानकारी मिली थी. इसी आधार पर एसआईटी टीम के एक इंस्पेक्टर दारोगा को मुंबई भेजा गया था. वरीय पुलिस अधिकारियों ने महाराष्ट्र पुलिस अधिकारियों से बात की थी, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने लोकल पुलिस थाने को धनबाद पुलिस की मदद कर अपराधियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया.

इसे भी पढ़ेंः धनबाद: जेवीएम नेता व साइट इंचार्ज रंजीत सिंह की हत्या, पुलिस को पता था धमका रहे हैं गुंडे, कुछ नहीं किया

JVM नेताओं का असंतोष

फिलहाल पुलिस दोनों शूटरों को लेकर धनबाद के लिए रवाना हो चुकी है. धनबाद पुलिस षड्यंत्रकारियों को पकड़ने के बेहद करीब है. वहीं दूसरी ओर JVM नेताओं का असंतोष सोमवार को भी सड़कों पर देखने को मिला. झारखंड विकास युवा मोर्चा के बैनर तले दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर सीएम रघुवर दास का पुतला दहन किया. साथ ही धनबाद एसएसपी के बर्खास्तगी की मांग भी की. पुतला दहन का नेतृत्व कर रहे दिलीप चौधरी ने कहा कि धनबाद की विधि व्यवस्था चौपट है. ऐसे में धनबाद एसएसपी की बर्खास्तगी ही जिले में फिर से विधि व्यवस्था को सुधार सकती है. झारखंड विकाश मोर्चा यह मांग करते हैं कि जल्द से जल्द धनबाद एसएसपी को पद से बर्खास्त किया जाए.

इसे भी पढ़ेंः‘झारखंड की मुख्यधारा से कटे अधिकांश झारखंडी’

Related Articles

Back to top button