DhanbadTODAY'S NW TOP NEWS

लापरवाही से बन गया खूबसूरत बगीचा, अब दे रहा मौत को दावत

Dhanbad: जिस बगीचे की हम बात करने जा रहे हैं, यह बाकी बगीचों से अलग है. यह बगीचा न कोई पार्क का है और न किसी फार्म हाउस का. लेकिन यह खूबसूरती के लिए बनाया नहीं गया है. यह बगीचा लापरवाही से बन गया है. देखने में अजीब जरूर है, लेकिन यह मौत का दावत दे रहा है. इस बगीचे के बिजली के तारों में दौड़ता है 11 हजार वोल्‍ट का करंट.

इसे भी पढ़ें- सरकार के विभागों के खाली पड़े हैं 77143 पद, बजटीय प्रावधानों के कारण लटका है मामला

बीसीसीएल क्षेत्र में हैं  मौत ऐसे के कई बगीचे

कई हैं ऐसे बिजली के तारों पर लटकते बगीचे
कई हैं ऐसे बिजली के तारों पर लटकते बगीचे

जी हां जिस बगीचे की हम बात कर रहे हैं, वह बिजली के तारों पर बन गया है. यहां की हरियाली देखते ही बनती है. बगीचा बिजली के तारों के बीच झूलता रहता है. बगीचे का यह नजारा झारखंड की आर्थिक राजधानी धनबाद के बीसीसीएल क्षेत्र में देखा जा सकता है. ऐसे बगीचे इस ईलाके में कई हैं, जिसे इस बारिश के पहले कटाई छंटाई करने की जरूरत नहीं समझी गई.

इसे भी पढ़ें- ‘शौचालय’ से आ रही लाखों के घोटाले की बदबू

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

बिजली तारों पर झूलता यह लापरवाही का बाग किसी दिन भी हादसे का कारण बन सकता है. बिजली के तारों पर यह हरियाली यहां के बिजली अधिकारियों की देन है. जिसे अभी तक देख कर भी अनदेखा किया जा रहा है और किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button