
Ranchi: सीसीएल के तीन खदानों से इस साल 16 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिये सीसीएल ने कमर कस ली है. निर्देश कोल इंडिया की ओर से दिया गया है. ये तीन खदान बोकारो के बेरमो कोयला साइडिंग के है. जहां कारगली, ढोरी और कथारा क्षेत्र शामिल है. बता दें कि पिछले कुछ समय से कोयला मंत्रालय देश में कोयला उत्पादन बढ़ाने पर कार्यरत है. जिससे देश में कोयला की खपत के अनुसार उत्पादन हो सके. इसके लिये कुछ खदानों के विस्तारीकरण पर भी काम किया जा रहा है. साथ ही नयी खदानें खोलने पर भी काम किया जा रहा है. जहां खदानों से उत्पादन बढ़ायी जा सकें. नयी खदानें खुलेंगी और माइंस के विस्तार से क्षेत्र के लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे. इसमें करगली माइंस को 90 लाख टन, ढोरी एरिया को 46 लाख टन और कथारा एरिया को 27 लाख टन का लक्ष्य मिला है.
पांच साल में 65 मिलियन टन उत्पादन
बेरमो क्षेत्र में सीसीएल के करगली, ढोरी और कथारा एरिया से पिछले पांच साल में 65 मिलियन टन से ज्यादा कोयला का खनन किया गया है. लगभग 45 मिलियन टन कोयला रेल मार्ग से और 15-20 मिलियन टन कोयला सड़क मार्ग से डिस्पैच किया गया है. आने वाले समय में तीनों एरिया में कई नयी माइंस खुलने की संभावना है. फिलहाल तीनों एरिया की रेलवे साइडिंगों से प्रतिदिन छह-सात रेलवे रैक कोयला डिस्पैच किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: हाल समाहरणालय काः ट्रांसफर के दो माह बाद ही पुरानी जगह में लौटने की जुगत लगा रहे कुछ कर्मचारी




