
Koderma: जिले के जयनगर थाना अंतर्गत परसाबाद रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह ट्रेन संख्या 13305 धनबाद गया इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर एक युवक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मरकच्चो थाना क्षेत्र के चोपनाडीह निवासी निरंजन दास (24, पिता स्वर्गीय किशोर दास) परसाबाद स्टेशन पर धनबाद गया इंटरसिटी एक्सप्रेस से कोडरमा जाने के लिए आया था. मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक विपरीत दिशा से प्लेटफार्म बदल रहा था कि अचानक ट्रेन आ गई और युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई है.
जानकारी के अनुसार उक्त युवक के साथ उसकी मां भी थी अपने बेटे को आंख के सामने से ट्रेन से कटते देख मां की हालत खराब हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया.
इसे भी पढ़ें: रांची हिंसा मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी




