
Ranchi: 10 जून 222 को हुई रांची हिंसा मामले में आठ अभियुक्तों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. सीआईडी के आवेदन पर कोर्ट ने मामले में वारंट जारी किया. जिनके खिलाफ वारंट जारी हुआ है उनमें मो. नकीब, मो. माजिद आलम, मो. मुन्ना गद्दी, मो. सद्दाम गद्दी, मो. जमाल गद्दी, मो. खालिद उमर, मो. शदाब आलम और मो. अजीम उर्फ अजीमूशान शामिल है. इनका वारंट सीआईडी ने ले लिया है. बता दें कि डेली मार्केट थाना में मामले को लेकर कांड संख्या 17/2022 दर्ज किया गया था. मामले की जांच अभी सीआईडी कर रही है, जिसमें करीब 15 अभियुक्तों के खिलाफ सीआईडी ने चार्जशीट दाखिल कर दिया है.
इसे भी पढ़ें: अदानी पावर प्लांट से 400 मेगावाट बिजली के लिये उर्जा विभाग करेगा पत्राचार, होगी बैठक




