
Ranchi: अमन साहू के गुर्गे को पकड़ने गये मुठभेड़ में घायल एटीस डीएसपी और दारोगा अब खतरे से बाहर है. झारखंड के डीजीपी समेत कई आला अधिकारी मेडिका अस्पताल पहुंचे और घायल अधिकारियों की हालात के बारे में जानकारी ली.
बताया जा रहा है कि पतरातू इलाके में एटीएस की टीम अमन साहू के गुर्गे को पकड़ने गई थी लेकिन अचानक अमन साहू के गुर्गे ने फायरिंग कर दी, इस मुठभेड़ में एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार और एक दरोगा सोनू साव घायल हो गए. अमन साहू के गुर्गों ने डीएसपी नीरज कुमार के पेट में गोली मारी. वहीं दरोगा सोनू साव के पांव में गोली मारी. जिसके बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायल दोनों अधिकारी को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घायल डीएसपी को निजी कार से रांची लाया गया. इधर ट्रैफिक पुलिस को पहले से अलर्ट कर दिया गया था. ट्रैफिक पुलिस की टीम कांके के चांदनी चौक से घायल डीएसपी को एस्कार्ट करते हुए मेडिका पहुंचायी. अस्पताल के चिकित्साकर्मी पहले से मुश्तैद थे. घायल के आने के साथ ही उन्हे ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया. वहीं, कुछ देर के बाद घायल सब इंस्पेक्टर को भी लाया गया, जहां दोनों अधिकारियों का इलाज चल रहा है.

मौके पर डीजीपी अजय कुमार, होम सेक्रेटरी अविनाश कुमार, एडीजे अभियान संजय अनांद लाठकर, आईजी पंकज कम्बोज, आईजी अखिलेश झा, एसएसपी किशोर कौशल, एटीस एसपी सुरेन्द्र झा मौजूद थे.
इसे भी पढ़े: अमन साहू के गुर्गे को पकड़ने गये एटीएस डीएसपी को अपराधियों ने मारी गोली, मेडिका में भर्ती




