JharkhandLead NewsNEWSRanchi

आदिम जनजाति के युवाओं को सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए आवासीय कोचिंग की मिलेगी सुविधा, जानें कैसे

Ranchi: राज्य सरकार ने राज्य के आदिम जनजाति (PVTG) के युवक, युवतियों को सरकारी नौकरियों की तैयारी में मदद को एक और पहल की है. राज्यभर के 8 अति संवेदनशील जनजातीय समुदाय के युवाओं को आवासीय कोचिंग की सुविधा दी जायेगी. चयनितों को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC), कर्मचारी चयन आयोग (SSC) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निःशुल्क आवासीय सुविधाओं के साथ कराये जाने का विचार है. इसके लिए डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान (TRI), मोरहाबादी (रांची) ने सूचना भी जारी कर दी है. इसके लिए PVTG ग्रुप के आवेदकों से 30 जुलाई तक आवेदन भी मांगे हैं.

इन शर्तों का पालन जरूरी

जनजातीय शोध कल्याण संस्थान, रांची के मुताबिक निःशुल्क आवासीय कोचिंग सुविधा का लाभ लेने को आवेदक को झारखंड का निवासी होना चाहिये. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक आवेदक की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष हो. आवेदकों का चयन दसवीं, 12वीं और स्नातक में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जायेगा. जेएसएससी और एसएससी द्वारा जारी किये गये विज्ञापनों के आधार पर आवेदन करने वालों को भी वरीयता दी जायेगी. आवेदक अपना आवेदन संस्थान कार्यालय में आकर अथवा ई-मेल [email protected]के जरिये या निबंधित डाक से भेज सकते हैं. आवेदन के साथ आवेदक को जाति प्रमाण पत्र, सरकार द्वारा निर्गत फोटो पहचान पत्र, शैक्षणिक अंक पत्र और जेएसएससी और एसएससी के लिए किये गये आवेदन संबंधी रिकॉर्ड की छायाप्रति लगाना जरूरी होगा.

इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य चिंतन शिविर में मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया मंच संचालन, जानें कैसा मिला फीडबैक

Related Articles

Back to top button