Crime NewsDeogharRanchi

देवघर: बाबा परिहस्त गिरोह के 10 अपराधी गिरफ्तार, दुकानदारों से हथियार के बल पर वसूलता था रंगदारी

Ranchi, देवघर पुलिस ने बाबा परिहस्त गिरोह के 10 अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरोह के लोग शिवगंगा इलाके में लगने वाले अस्थायी मेला दूकानदारों से जबरन हथियार के दम पर रंगदारी वसूलता था. गिरफ्तार अपराधियो में सोनू केशरी, जय गिरी उर्फ जय भारद्वाज, आदित्य कुमार चौबे उर्फ विक्कु चौबे, बिमल बहादुर थापा, शिवम केशरी, अमित केशरी, राहुल परिहस्त, चंदू राउत, राहूल केशरी ओर सूरज पोद्दार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 3 देशी पिस्टल, 8 जिंदा गोली, 3 खाली मैगजीन ओर 5 मोबाईल बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान सूचना मिली थी कि बाबा परिहस्त गिरोह के सदस्यों के द्वारा शिवगंगा इलाके में लगने वाले अस्थायी मेला दूकानदारों से जबरन हथियार के दम पर रंगदारी वसूला जा रहा है. सूचना पर पुलिस के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए बाबा परिहस्त गिरोह के 10 सदस्यों को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार सभी सदस्य बाबा परिहस्त गिरोह के सक्रिय सदस्य है तथा बाबा परिहरत के इशारे पर दुकानदारों को डरा धमका कर रंगदारी वसूलने का काम कर रहे थे. गिरफ्तार सभी सदस्य देवघर जिला अंर्तगत कई काडो में पूर्व से वांछित थे. गिरफ्तार सभी अपराधियों का पूर्व से कई कांडों में अपराधिक इतिहास रहा है. बड़े संख्या में गिरोह के सदस्यों की गिराफ्तारी को देवधर पुलिस बड़ी सफलता मान रही है.

Related Articles

Back to top button