DeogharRanchi

देवघर: मेला ड्यूटी में प्रतिनियुक्ति पर तैनात रांची जिला बल के ASI श्रद्धालुओं को घुसपैठ कराने के आरोप में निलंबित

Ranchi: देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर जाने के लिये श्रद्धालुओं को घुसपैठ कराने के आरोप में एएसआई उग्रीव पासवान को देवघर एसपी ने निलंबित कर दिया है. श्रावणी मेला 2023 के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर के उमा भवन निकास द्वार से लेकर जगत जननी मंदिर रैंप तक प्रथम पाली रात्रि में प्रतिनियुक्त रांची जिला बक के एएसआई उग्रीव पासवान अहले सुबह कुछ श्रद्धालुओं को नीम पेड़ गेट के पास से प्रवेश कराया था. किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो की शिकायत मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो सही पाया गया. बता दे यह गेट आपातकालीन स्थिति के लिए बनाया गया है. इसी से आरोपी एएसआई श्रद्धालुओं को घुसपैठ करवा रहा था. एएसआई उग्रीव पासवान के द्वारा अपने कर्तव्य,सुरक्षा व्यवस्था के प्रति लापरवाही अनुशासनहीनता के कारण देवघर एसपी ने कार्रवाई करते हुए एएसआई उग्रीव पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. देवघर पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार के अनुशासनहीनता, मनमानेपन, लापरवाही एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा में चूक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: हेमंत सरकार पर बाबूलाल मरांडी हमलावर, कहा- पश्चिम बंगाल की तरह झारखंड में भी सत्ता पुलिस गठजोड़ का आतंक

Related Articles

Back to top button