
Dumka : जिला पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई. पुलिस ने आन्तर्राजिय गिरोह के लूट की योजना बना रहे सात अपराधियों को शुक्रवार को नक्सल प्रभावित शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव से पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब हुई. अपराधियों के शिनाख्त पर पुलिस एक अन्य अपराधी को थाना क्षेत्र के चंदनगड़िया गांव से गिरफ्तार की. एसपी कौशल ने बताया कि पुलिस कुल आठ अपराधी सहित एक देशी एकनाली राइफल, एक 9 एमएम देशी कार्बाइन, एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, एक देशी कट्टा सहित 13 जिंदा कारतूस लूट का लैपटॉप, पर्स एवं दस्तावेज बरामद की. एसपी कौशल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर कार्रवाई की. टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर कर रहे थे.
इसे भी पढ़ें – सकलदेव सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामाधीर सिंह हुए बरी
राहुल मंडल है गिरोह का सरगना
गिरफ्तार अपराधियों में साहिबगंज जिला बरहेट गांव निवासी वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के दुधानी में किराए के मकान में रहने वाला राहुल मंडल उर्फ श्याम मंडल है. राहुल गिरोह का सरगना है. वहीं जिले के रामगढ थाना क्षेत्र साधुडीह गांव निवासी सुंदर टुडू, घाघरी गांव निवासी प्रिंस मुर्मू, सरैयाहाट थाना क्षेत्र के राजाबाद गांव निवासी संजय सोरेन, शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के चंदनगड़िया गांव निवासी संतोष सोरेन उर्फ मोठा शामिल है. वहीं पाकुड़ जिला के महेशपुर थाना क्षेत्र के डमरीहाट गांव निवासी सागर हेम्ब्रम, दशरथ टुडू एवं सनातन मड़ैया शामिल है.
इसे भी पढ़ें – राजकीय शोक के दौरान विधायक बबीता देवी ने प्रखंड कार्यालय परिसर में किया शिलान्यास
माइक्रो फाइनांस कंपनी के कर्मियों को बनाते थे निशाना
एसपी कौशल ने बताया कि मुख्य रूप से यह पेशेवर अपराधी है. जो मुख्य रूप से माइक्रो फाइनान्स कंपनी के कर्मियों को आसानी से निशाना बनाते थे. हाल में जिले के रामगढ थाना क्षेत्र के फाइनान्स कंपनी को लूट का शिकार बनाया था. जिसका पर्स, लैपटॉप एवं दस्तावेज बरामद हुआ. साथ ही 5 मोबाईल एवं 5 बाइक बरामद किया।टारगेट सरगना राहुल मंडल साथियों को देता था.
जो साहिबगंज जिले के बोआरीजोर में लूटकांड में एक साल जेल की सजा काट निकला था. एसपी कौशल ने बताया कि गिरोह पड़ोसी राज्य पशिचम बंगाल, झारखंड के साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा एवं दुमका में वारदात की घटना को अंजाम देता था. इन क्षेत्रों में यह लुटेरे काफी सक्रिय थे. जिले के मुख्य रूप से सरैयाहाट, हंसडीहा, जामा, मसलिया, रामगढ, जरमुंडी सहित पड़ोसी जिले के थाना क्षेत्र कई कांडों के वांछित है.
इसे भी पढ़ें – नक्सलियों ने ग्रामीणों संग की बैठक, कहा- किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं छोड़ें
नक्सलियों के नाम पर भी मांगते थे लेवी
एसपी कौशल ने बताया कि कुछ स्थानों पर नक्सलियों के नाम पर भी लेवी मांगने की बात सामने आया है, जो जांच का विषय है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. टीम में एएसआई मिथिलेश कुमार सिंह, एएसआई लखवीर सिंह चहल, एएसआई विजित कुमार, एएसआई मसिलाल सोरेन, रामगढ थाना प्रभारी संजय कुमार, सरैयाहाट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय सहित एसएसबी बटालियन के 11 जवान सहित थाना के रिजर्व पुलिस बल के जवान शामिल थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




