
Islamabad: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और तहरीक-ए इंसाफ के चीफ इमरान खान ने शनिवार को 22वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली. राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. भारत से पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू इमरान के शपथ समारोह में शामिल हुए. पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम और अभिनेता जावेद शेख समेत कई बड़ी हस्तियां भी इमरान के शपथ समारोह में शामिल हुईं.
इसे भी पढ़ेंःकेरल में बाढ़ के हालात हुए भयावह, विधायक की गुहार- जल्द भेजें हेलीकॉप्टर नहीं तो मर जाएंगे 50 हजार लोग
22 वें पीएम के तौर पर ली शपथ
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख 65 वर्षीय इमरान खान शुक्रवार को सामान्य बहुमत से नये प्रधानमंत्री चुने गये. गौरतलब है कि पाकिस्तान में 25 जुलाई को हुए आम चुनावों के तीन सप्ताह बाद उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली.

लूटने वालों पर होगी कार्रवाई- इमरान
पाकिस्तान के 22 वें प्रधानमंत्री बनने के बाद इमरान खान ने संसद में अपने पहले संबोधन में देश को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई का इरादा जाहिर किया. उन्होंने कहा कि मैं आज अपने वतन से वादा करता हूं कि हम वो तब्दीली लाएंगे, जिसके लिए यह मुल्क लंबे समय से कोशिश करता रहा है. क्रिकेटर रहे इमरान ने कहा, हमें इस देश में सख्त जवाबदेही कायम करनी है.
इसे भी पढ़ेंःमसानजोर : बांध पर अधिकार की बात तो छोड़िये, करार तक पूरा नहीं किया बिहार, झारखंड और बंगाल सरकार ने
मैं वादा करता हूं कि मैं पाकिस्तान को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई करुंगा. काले धन को लेकर कार्रवाई करने की भी उन्होंने कहा कि जिस काले धन को सफेद किया गया, मैं उसे वापस लाऊंगा. जो पैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और पानी पर खर्च होने चाहिए थे, वे लोगों की जेब में चले गए.
इसे भी पढ़ेंःछह सालों से आदिम जनजाति की बुजुर्ग को नहीं मिल रही पेंशन, अब खाने के भी पड़े लाले
पीटीआई को मिले थे 116 सीट
आम चुनावों में 116 सीटों के साथ पीटीआई सबसे बड़े दल के रूप में उभरी. बाद में नौ निर्दलीय उम्मीदवारों के खान की पार्टी में शामिल होने से उनकी संख्या बल बढ़कर 125 हो गई. इसके अलावा संसद में महिलाओं के लिए आरक्षित 60 सीटों में 28 सीटें, और धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित 10 में से पांच सीटें मिलने के बाद पीटीआई के सदस्यों की संख्या बढ़कर 158 हो गयी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




