
Dhanbad : पीएमसीएच अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा का मामला सामने आया है. मरीज के परीजनों ने हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया. परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों और नर्सों की लापरवाही के कारण मरीज की मौत हुई है. अगर उन्होंने लापरवाही नहीं बरती होती तो मरीज की जान बच सकती थी.
इसे भी पढ़ें- क्या सरकार नहीं चाहती कि बनें और धोनी? चार साल बीतने को हैं, फिर भी नहीं बन सकी खेल नीति
दीवार गिरने के कारण घायल हुए मरीज की मौत
धनबाद सिंदरी एसीसी जामाडोबा के रहने वाले 80 वर्षीय जगलाल पासवान की घर की दीवार गिरने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गए. जिसके बाद परिजनों ने आनन फानन में उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया. लेकिन डॉक्टरों ने और ना ही नर्सों ने इस मरीज पर जरा भी ध्यान नहीं दिया जिसके कारण 80 वर्षीय जगलाल पासवान ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया.
इसे भी पढ़ें- छह सालों से आदिम जनजाति की बुजुर्ग को नहीं मिल रही पेंशन, अब खाने के भी पड़े लाले
परिजनों ने नर्सों ओर डॉक्टरों पर लगाया आरोप
वहीं परिजनों का आरोप है कि हम लगातार नर्सों को रिक्वेस्ट करते रहे कि डॉक्टर को बुला कर इनका इलाज करवाया जाए. लेकिन नर्सों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और खुद हंसी मजाक में लगी रही. इसी वजह से इलाज नहीं हुआ और जगलाल की मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें- आदिवासियों की जमीन छीन पूंजीपतियों को देने की साजिश रच रही है सरकार : रमा खलखो
परिजनों ने जमकर किया हंगामा
जगलाल महतो की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया और साथ ही उनके खिलाफ नारेबाजी भी की . परिजनों ने सरकार से अस्पताल प्रबंधन पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है. उनका कहना है कि अगर इलाज वक्त पर शुरू कर दिया जाता तो जगलाल की जान बच जाती.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




