
Ranchi: आईसीएसई जोनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन मंगलवार को डॉन बॉस्को स्कूल, कोकर के द्वारा किया गया. इस चैंपियनशिप में बिशप हार्टमैन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 बालिका वर्ग का खिताब अपने नाम किया. बिशप हार्टमैन की इस टीम (अंडर-17 बालिका वर्ग) सेमीफाइनल में संत चार्ल्स स्कूल, धुर्वा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. फाइनल मैच में बालिका टीम ने बिशप स्कूल, डोरंडा को लगातार तीनों सेटों में हराकर 2023 आईसीएसई जोनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के फाइनल का खिताब अपने नाम किया. साथ ही साथ अंडर-19 वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बिशप हार्टमैन की बालिका टीम उपविजेता घोषित हुई. शानदार प्रदर्शन पर बिशप हार्टमैन के प्राचार्य फादर ओसवाल्ड मडथा, उप प्राचार्य फादर ज्योति प्रकाश तिग्गा एवं स्कूल प्रबंधक बासिल रूंडा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।. इसकी जानकारी बिशप हार्टमैन एकेडमी के शारीरिक शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने दी.




